अंकल कहने पर Aishwarya Rai के लिए ऐसी बातें बोल गए थे अमिताभ बच्चन, आज भी होते होंगे शर्मिंदा?

Aishwarya Rai Amitabh Bachchan Story- अब भले ही ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू हैं लेकिन एक वक्त था जब दोनों महज कोस्टार हुआ करते थे। ऐश ने सदी के महानायक के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
लेकिन इस वक्त एक किस्सा सामने आया है जो कि शायद अमिताभ बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आया होगा। एक बार फिल्म खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए एक बयान दिया था जो कि शायद अब उनको खुद शर्मिंदा करता होगा।
जब दोनों काम किया करते थे तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी होगी और अमिताभ बच्चन ऐश के ससुर बन जाएंगे।
मजा नहीं आया
ये साल 2004 की बात है जब ऐश्वर्या राय एक फिल्म कर रही थीं जिसका नाम क्यों हो गया ना था। इस फिल्म में लीड रोल में विवेक ओबरॉय थे और अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के अंकल का किरदार निभाया था।
यही कारण है कि ऐश उनको फिल्म में अंकल कहती थी और अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ये बात उनको बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी। जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया था कि उनको ऐश्वर्या के साथ काम करते कैसा लगा? तो बिग बी ने जवाब दिया कि, ''ऐश्वर्या के साथ काम करके मजा नहीं आया।'' दरअसल उन्होने मजाक करते हुए कहा कि ऐश उनको अंकल कहती थी और ये बात उनको पसंद नहीं थी।
आज ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बहू हैं और जाहिर सी बात है कि ये बयान आज भी सामने आकर उनको शर्मिंदा करता होगा। भले ही अमिताभ बच्चन ने मजाक में ये बात कही थी लेकिन लोग उनको अब ट्रोल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
