अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर मारा था ताना? कहा - 'कुछ सालों में मिट जाएगी..'

Amitabh Bachchan Aishwarya rai

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai- अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती को लेकर एक बार कुछ ऐसा कहा था कि आप भी सोच में पड़ने वाले हैं। उनका कहना था कि ये खूबसूरती एक दिन खत्म हो जाएगी।

इस बात ने सबको हैरान किया था। दरअसल इस दौरान अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे थे। उनके सामने हॉट सीट पर एक महिला बैठी थी जिसने अमिताभ बच्चन से एक सवाल किया था।

इस महिला का कहना था कि ऐश्वर्या राय बेहद सुंदर हैं और उनकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसके बाद महिला ने पूछा कि वो उनको भी कुछ टिप्स दें क्योंकि वो ऐश्वर्या राय के साथ ही रहते हैं।

खत्म हो जाएगी सुंदरता

अमिताभ बच्चन ने इस सवाल पर महिला को जवाब दिया कि, "देखिए, एक बात बताइए आपको। चेहरे की खूबसूरत, वो कुछ सालों में मिट जाएगी, लेकिन आपके दिल की खूबसूरत, वो सब से अहम रहती है।"

इसके बाद सब उनकी बातों से सहमत हुए थे। अब उनका ये बयान काफी चर्चा में है। अमिताभ बच्चन अक्सर सामने बैठे प्रतियोगी के साथ काफी बातचीत करते हैं और उनको काफी सहज करवा देते हैं।

ऐश अभिषेक

कुछ समय पहले खबरे आईं थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बातें बनाई गईं। बता दें कि ऐश और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी। ये वो वक्त था जब अभिषेक इंडस्ट्री में नए थे जबकि ऐश्वर्या राय एक बड़ी स्टार थीं। फिलहाल ऐश्वर्या किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं लेकिन अभिषेक बच्चन काम कर रहे हैं।

Read more about: amitabh bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X