बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म
अमिताभ बच्चन की अमर अकबर एंथनी को 40 साल से ऊपर हो चुके हैं और हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस फिल्म से जुड़ा शानदार आंकड़ा बताया। mosessapir नाम के इस ट्विटर हैंडल ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उस दौर में फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की थी। अगर अभी फिल्म की कमाई निकालेंगे तो ये 7 करोड़, बाहुबली 2 की कमाई से ज़्यादा निकलेंगे।
अब ज़ाहिर सी बात है कि अमिताभ बच्चन इस आंकड़े को सुनकर फूले नहीं समाए और उन्होंने तुरंत ही इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया। हालांकि इस आंकड़े में कितनी सच्चाई है, ये तो आपको कोई अर्थशास्त्री ही बता पाएगा। बात करें अमर अकबर एंथनी की तो फिल्म में सबकुछ था बस अगर कुछ मिसिंग था तो लॉजिक। हालांकि फिल्म ट्विस्ट की भरमार थी। पर ज़रा सोचिए कि अगर इन ट्विस्ट्स को कर दिया जाए ट्विस्ट तो कैसे बजती कहानी की Band!
अमर अकबर एन्थनी 70 के दशक की वो फिल्म थी जिसने दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया। वैसे तो ये फिल्म थी किसी मेले का खोया पाया केंद्र लेकिन मनमोहन देसाई जनता की नब्ज़ पकड़ना जानते थे। फिल्म में कई ऐसे सीन थे जिनकी ज़मीनी स्तर पर लॉजिक से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। फिर भी फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और इसने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। वैसे गौर से देखा जाए तो फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल बॉलीवुड मसाला थी। और ऐसी फिल्में आज भी दर्शकों को उतना ही इंटरटेन करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











