..................... Amitabh Bachchan revealed in Kaun Banega Crorepati that he had failed in Physics subject during his college days. - Hindi Filmibeat

कॉलेज के दौरान एक सब्जेक्ट में फेल हो गए थे Amitabh Bachchan, बोले- 'मैंने गलत विषय चुना'

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है और आपको बता दें कि उनके जीवन से लोग प्रेरणा भी लेते हैं। हालांकि एक्टर ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन अब हाल ही में खुद बिग बी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दोनों बीएससी की पढ़ाई के दौरान वह फिजिक्स की परीक्षा में फेल हो गए थे। कौन बनेगा करोड़पति के ताजा एपिसोड में बिग बी ने इस बात का खुलासा किया। बताया कि वह काफी डरे हुए थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उन्होंने एक गलत विषय चुना है।

अमिताभ बच्चन सब्जेक्ट में हो गए थे फेल

अमिताभ बच्चन ने अपने शो के दौरान बताया कि "मैं साइंस विषय चुना था और मैं बहुत डर गया था। यह बिल्कुल आसान नहीं था। मैंने एक गलत विषय चुन लिया था। जैसे तैसे 3 साल तक मैने सहन किया। मैं दो महीने में उत्तर रात लिया करता था।" लेकिन बिग बी ने इस बात को बात कर हर किसी को हैरान कर दिया कि वह फिजिक्स की परीक्षा में फेल हो गए। अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि "इसके बाद में मैंने दोबारा परीक्षा दी और उसमें पास हो गया था।"

साल 1969 में किया बॉलीवुड डेब्यू

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 1962 में किरोड़ीमल कॉलेज से विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल की। शिक्षा पूरी करने के बाद में उन्होंने कोलकाता में एक खनन कंपनी में सालों तक काम किया। बाद में वह मुंबई पहुंचे और साल 1969 में ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा निर्देशित फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से इंडस्ट्री में कदम रखा।

अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में हो चुके हैं 50 साल

अमिताभ बच्चन को फिल्मों में काम करते हुए 50 साल से ज्यादा हो चुका है। भारतीय सिनेमा में उन्होंने एक अलग ही छाप छोड़ दी है। हालांकि इस समय वह अपनी फिल्म 'कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84' की शूटिंग में बिजी है। जिसे रघु दास गुप्ता के निर्देशन में बनाया जा रहा है। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के मौजूदा सीजन की शूटिंग भी कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं बिग बी

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन अगले साल जनवरी में दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन की 'गणपत पार्ट 1' में भी उन्हें देखा जाने वाला है। साथ ही साथ हाल ही में एक्टर ने रजनीकांत के साथ एक तमिल फिल्म भी साइन कर ली है और 32 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर दोनों सुपरस्टार्स नजर आएंगे।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X