जब अमिताभ बच्चन ने घर परिवार छोड़ 41 दिनों के लिए ले लिया था सन्यास, बोले- नंगे पैर पहाड़ियों पर...

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Become Sanyasi: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बिग बी कहे जाते हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। हालांकि आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उनसे जुड़े हुए ऐसे कई सारे किस्से हैं जो कि बहुत ही कम लोग जानते हैं।

81 साल के अमिताभ बच्चन के बारे में आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल यह बात तब की है जब अमिताभ बच्चन ने अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल को छोड़कर सन्यासी बनने का फैसला लिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था।

अमिताभ बच्चन ने साल 1984 में रिलीज हुई 'शराबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान आईटीएमबी के साथ एक इंटरव्यू साझा किया था। तब एक्टर से सवाल किया गया था कि उन्होंने क्या त्रिदंडी संन्यास लिया था। इस पर एक्टर ने कहा कि "हां मैंने यह किया है। इसमें 41 दोनों का व्रत होता है और परिवार से दूरी बनाकर रखनी पड़ती है।"

अमिताभ बच्चन इस पर आगे कहा कि "इसमें शराब और मांस का सेवन भी छोड़ना पड़ता है। नंगे पैर रहना पड़ता है और भगवा कपड़े पहनने पड़ते हैं। जमीन पर सोना भी पड़ता है। इसको आप एक तरीके से संन्यास भी कह सकते हैं।" अमिताभ बच्चन ने अपने 80 के दशक के रोचक किस्से को लेकर इस तरीके से खुलासा किया था।

इसी इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया? तब उन्होंने बताया कि "केरल में सबरीमाला मंदिर है और यह भगवान अय्यप्पा स्वामी को समर्पित है। जिसके लिए इस तरीके से व्रत और नियम होते हैं। दर्शन के लिए मैं पत्राली पहाड़ियों के इलाके में 40 मील की यात्रा करके पहुंचा।"

अमिताभ बच्चन ने इसी दौरान यह भी बताया कि "इसके लिए कोई भी मेरी मन्नत नहीं थी। लेकिन मेरे कई सारे दोस्त ऐसे थे जो यह किया करते थे। इसीलिए उनकी ही देखा देखी मैंने भी ऐसा करने का सोच और बाद में मुझे काफी आनंद भी आया था।" इस तरीके से अमिताभ बच्चन सन्यासी का जीवन जिया।

हालांकि अगर हम अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो उन्हें जल्दी ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ में अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में देखा जाने वाला है। पहली बार दोनों सितारों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा। जिसमें दीपिका पादुकोण भी लीड किरदार निभाएंगे और इसे 9 मई 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X