जब अमिताभ बच्चन के बुरे समय में इस शख्स ने बढ़ाया था मदद का हाथ, बोला- इसका बुरा वक्त है, इसे कुछ पैसे दे दो...

Amitabh Bachchan Talk About Dhiru Bhai Ambani: अमिताभ बच्चन आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें बॉलीवुड का महानायक भी कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में काफी बेहतरीन फिल्में भी दी है। लेकिन एक वक्त ऐसा आया था जब अमिताभ बच्चन पूरी तरीके से कंगाल हो गए थे और एक ऐसे शख्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था, जिनके वह आज भी शुक्रगुजार हैं।
दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने बुरे वक्त पर बात करते हुए एक किस्सा सुनाया था। तब अमिताभ बच्चन ने कहा था कि "जीवन में एक ऐसा दौर आया था जब मैं पूरी तरीके से दिवालिया हो गया था। मेरी कंपनी घाटे में चली गई थी और मुझ पर करोड़ों का कर्ज चढ़ गया था। मेरा बैंक बैलेंस भी जीरो यानी कि शून्य हो चुका था।"
अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि "कमाई के सारे रास्ते मेरे लिए बंद हो गए थे और सरकार की ओर से घर पर कुकरी के छापे पड़ने लग गए थे। लेकिन तब धीरूभाई आगे आए और उन्होंने बिना किसी से पूछे या जाने अपने छोटे बेटे और मेरे दोस्त अनिल से कहा कि इसका बुरा वक्त चल रहा है और इसको कुछ पैसे दे दो।"
अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि अनिल अंबानी ने "मुझे जाकर यह बात बताई और जितना वह मुझे देना चाह रहे थे उससे मेरी सभी परेशानियां खत्म हो जाती। मैं उनका यह व्यवहार देखकर काफी भावुक हुआ और मुझे ऐसा लगा कि मुझेयह स्वीकार नहीं करना चाहिए। लेकिन फिर भगवान की कृपा हुई और धीरे-धीरे संकट के दिन गुजरने लगे। मुझे काम मिलना शुरू हुआ और धीरे-धीरे मैंने सारे कर्ज उतारे।"
अमिताभ बच्चन ने बताया कि "एक शाम को धीरूभाई अंबानी के घर पर एक दावत रखी गई थी और वहां पर मुझे भी आमंत्रित किया गया था। तभी ऊपर लॉन में एक तरफ धीरूभाई बड़े से मेज पर अपने दोस्तों, कॉरपोरेट वर्ल्ड के लोग और दुनिया के दिग्गजों के साथ में बैठे हुए थे। तभी उन्होंने मुझे देखा और कहा कि यहां पर आकर बैठो और मुझे काफी अजीब लग रहा था।"
अमिताभ बच्चन ने धीरूभाई अंबानी को लेकर आगे बताया कि "मैंने उन्हें कहा कि मैं उधर अपने दोस्तों के साथ में बैठा हुआ हूं और मैं वहीं पर ठीक हूं। लेकिन वह नहीं माने और जिद करके मुझे वहां बैठा लिया। फिर उनके गजों के सामने वह कहने लगे कि यह लड़का गिर गया था और अपने बल पर खड़ा हुआ। उनके वो शब्द मेरे लिए उस धनराशि से हजारों गुना ज्यादा थे जितना वह मुझे उस वक्त दे रहे थे।"


Click it and Unblock the Notifications











