जब अपनी प्रेम कहानी पर रेखा ने कहा था- "दीवानगी की हद तक अमिताभ बच्चन से प्यार करती हूँ, "
अमिताभ बच्चन और रेखा की अनकही प्रेम कहानी बॉलीवुड का वह चैप्टर है, जिसे ना भूला जा सकता है, ना फाड़ा जा सकता है। भले ही इस पर कभी खुलकर बात नहीं की गई, लेकिन इस चैप्टर से सभी वाकिफ हैं। दोनों सितारों ने कभी इस बारे में कभी ज्यादा बात नहीं की। इसीलिए साल 2004 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में रेखा ने जब इस बारे में खुलकर बातें की, तो सब हैरान रह गए।
रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में की हैं। मिस्टर नटवरलाल, इमान धर्म, दो अंजाने, गंगा की सौगंध, अलाप, सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर आदि.. और इनकी जोड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती थी। लेकिन एक समय के बाद दोनों फिल्मों में क्या, असल जीवन में भी आमने सामने आने से कतराने लगे।

सिमी ग्रेवाल ने जब अपने शो में जब रेखा से पूछा कि लगभग दस फिल्मों में एकसाथ काम करने के दौरान क्या उन्हें कभी अमिताभ के साथ मोहब्बत हो गई थी? तो रेखा ने कहा, बिल्कुल, ये भी क्या बेवकूफाना सवाल है। यह पहली बार था जब रेखा इतनी बेबाकी से अमिताभ बच्चन के बारे में बात कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications