..................... Amitabh Bachchan refused to dance and held Mehmood feet while crying amitabh bahchan touch feets of this superstar - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने पकड़े दिग्गज एक्टर के पैर, कुरान शरीफ पढ़ एक्टर ने मारी फूंक, फिर हुआ चमत्कार और...

Amitabh Bachchan

एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि डर के आगे जीत होती है. लेकिन वो जीत कैसे मिलती है. कई बार देखने को मिलता है कि उसे जीत को हासिल करने के लिए लोगों को या तो डर छोड़ना पड़ता है या फिर उसे डर से निकलने के लिए कोई गुरु मिलता है. लेकिन आज हम आपको अमिताभ बच्चन जो कि सदी के महानायक के तौर पर जाने जाते हैं उनके बारे में बताने वाले हैं. आपको यकीन नहीं होगा कि जब उन्होंने अपने डर से छुटकारा पाया तो वह एक अच्छे डांसर बन पाए. दरअसल आज हम आपको बॉलीवुड में साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म बॉम्बे टू गोवा के दौरान का एक किस्सा बताने वाले हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा हिट गई थी. लेकिन इस फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन एक दिग्गज अभिनेता के पैरों में गिर कर रोने लग गए थे.

महमूद की वजह से बिग बी बने थे डांसर

कहा तो यह भी जाता है कि जिंदगी में किसी गाइड या फिर गुरु का होना काफी ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है. जिससे कि इंसान की प्रतिभा को निखारा जाता है. बताया तो यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन बनाने का पूरा का पूरा श्रेय प्रकाश मेहरा को जाता है. लेकिन इस तरह अमिताभ को डांसर बनाने का पूरा श्रेय ज्यादातर महमूद को जाता है और आज हम आपको इसी किस के बारे में बताने वाले हैं.

अमिताभ डांस करते समय हो गए थे नर्वस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 3 मार्च 1972 में रिलीज हुई फिल्म बॉम्बे टू गोवा को ऐसे रामनाथन और महमूद ने मिलकर प्रोड्यूस किया. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 51 साल पहले कॉमेडियन और एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महमूद ने एक ऐसा कारनामा करवा दिया कि अमिताभ बच्चन झूमने पर मजबूर हो गए थे. कहा तो यह भी जाता है कि इस फिल्म का एक गाना देखा ना हाय रे तो आज भी काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में पॉपुलर है. लेकिन इस गाने की शूटिंग के समय अमिताभ काफी ज्यादा नर्वस हो गए थे.

महमूद ने सुनाया पुराना किस्सा

शेखर सुमन का पॉपुलर शो मूवर्स एंड शेकर्स में बतौर गेस्ट पहुंचे महमूद ने इस फिल्म के गाने की मेकग का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि "फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बस में सवार होकर गोवा के लिए निकल रही थी. देखा ना हाय रे की गाने की शूटिंग बस के अंदर होने वाली थी और अमिताभ पर फिल्माया जाना यह गाना था. इस गाने पर अमिताभ डांस कर नहीं पा रहे थे."

अमिताभ ने महमूद के पकड़ लिए थे पैर

महमूद ने आगे बताया कि "जब मैं सेट पर पहुंचा तो अमिताभ को बुखार हो गया और वह अपने कमरे में आराम करने के लिए पहुंच गए. लेकिन मैं अमिताभ से मिलने पहुंचा तो कमरे पर बैठकर अमिताभ रोने लगे थे. मुझे देखते ही उन्होंने कहा कि मुझसे डांस नहीं होगा. कोरियोग्राफर जो भी बता रहे हैं वह नहीं कर पाऊंगा भाई जान."

महमूद ने बनाया प्लान

महमूद में इसी शो के दौरान यह बताया कि "अमिताभ की यही सब बातें सुनकर उन्होंने यह कह दिया था कि जो भी इंसान चल सकता है वह डांस भी कर सकता है. आज तुम आराम करो और कल आना, देखो इंशाअल्लाह सब फर्स्ट क्लास हो जाएगा. अगले दिन गाने की शूटिंग से पहले मैंने मास्टर से यह भी कहा था कि देखो पहला शॉट लेना और अगर शॉट खराब भी होगा तो बस में जितने भी लोग हैं उन से जोर-जोर से तालियां बजावा देना. इसके बाद में आगे बढ़ जाना और दूसरा शॉट ले लेना. इसके बाद रिटेक मत करवाना क्योंकि एक्टर की खुराक उसकी तारीफ ही रहती है."

महमूद का प्लान हुआ सक्सेसफुल

महमूद ने इसी के आगे यह भी कहा कि "मैंने शूटिंग से पहले ही सबको इस बारे में समझा दिया था. लेकिन जब वह मेकअप रूम में पहुंचे तो मैंने कुरान शरीफ पढ़कर उनके ऊपर थोड़ा सा फूंक भी दिया था. जिससे कि उनको थोड़ा सा विश्वास हो गया और फिर उन्होंने अपना शॉट दिया और बहुत ही गंदा था. गाने के बोल के साथ में अमिताभ के स्टेप बिल्कुल भी मैच नहीं हो रहे थे. लेकिन मेरे प्लान के मुताबिक कि लोगों ने तालियां बजा दी. गाना आगे बढ़ता गया और फिर जो लंबू मूड में आ गया तो उसने क्या डांस किया."

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X