प्रेग्नेंट हालत में हुई थी एक्ट्रेस की मौत, आखिरी बार नहीं देख सके घर वाले, अमिताभ बच्चन संग...

Amitabh bachchan onscreen wife soundarya was pregnant at the time of her death

सूर्यवंशम' फिल्म हर किसी को काफी ज्यादा पसंद है और आज के वक्त में भी दर्शन बड़े चाव से इस फिल्म को देखते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया था और आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को 21 मई साल 1999 में रिलीज किया गया था। सौंदर्या इस फिल्म से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी।

अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम में किया काम

अगर हम सौंदर्या की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 18 जुलाई साल 1972 में हुआ था। वह साउथ की एक पॉप्युलर अभिनेत्री थी और उन्होंने कई सारी हिट फिल्मों में भी काम किया था। सौंदर्या की 'सूर्यवंशम' फिल्म पहली और आखिरी हिंदी फिल्म मानी जाती है। एक्ट्रेस ने साल 1992 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'गंधर्व' से अपना करियर शुरू किया और 12 साल के करियर में उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया।

एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ किया फिल्मों में रुख

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सौंदर्या एक मशहूर उद्योगपति, और निर्माता के एस सत्यनारायण की बेटी थी।वह एमबीबीएस कर रही थी और उनके पिता के दोस्त ने उनको फिल्म का ऑफर दिया। इसके बाद में एक्ट्रेस ने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग करियर शुरू किया था। एक्ट्रेस ने हिंदी और तमिल के अलावा तेलुगू फिल्मों के साथ-साथ कई और भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया।

अपने ही क्लासमेट दोस्त के साथ रचाई शादी

इसके बाद में सौंदर्या ने साल 2003 में अपने ही क्लासमेट दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु के साथ में शादी रचा ली थी। फिल्मों से पापुलैरिटी पाने के बाद में उन्होंने राजनीति की तरफ रुख करने का फैसला लिया। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई थी।

प्लेन हादसे में हुई एक्ट्रेस की मौत

बता दे की 17 अप्रैल साल 2004 को सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए करीमनगर जा रही थी। लेकिन उनका हेलिकॉप्टर 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही क्रैश हो गया। इस हादसे में सौंदर्या के अलावा उनके भाई और दो अन्य लोगों की मौत हुई। बताया जाता है की एक्ट्रेस उसे समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। सिर्फ 31 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया

More from Filmibeat

Read more about: sooryavansham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X