कभी मरीन ड्राइव पर चूहों संग सोए थे बिग बी, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मलिक, जानें कितनी है नेट वर्थ

Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं। उनको हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार भी माना जाता है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। दिन पर दिन एक्टर की पापुलैरिटी भी बढ़ती चली जा रही है। लेकिन एक वक्त था जब मरीन ड्राइव पर उनको चूहों के साथ सोना पड़ा।
वीर सांघवी के साथ बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद इस पर खुलकर बात की थी और बताया था कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो वह विज्ञापन करने की पूरी तरह से खिलाफ थे। उनका फोकस सिर्फ और सिर्फ एक्टर बनने पर था। इसी के चलते उन्होंने एक विज्ञापन कंपनी का 10,000 का ऑफर ठुकरा दिया।
साल 1999 में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरीके से वह अपने शुरुआती दिनों में गुजारा किया करते थे। अभिनेता ने बताया कि जब उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड बुरे वक्त में फंस गई थी तो उन्होंने विज्ञापन करना शुरू किया था।
अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती दिनों को लेकर बात करते हुए बताया था कि "मैं ड्राइविंग लाइसेंस लेकर मुंबई आया। फिर मैंने सोचा कि अगर मैं एक्टर नहीं बनेगा तो कैब चलाऊंगा।" अमिताभ का पूरा प्लान एक्टिंग करने का था। तब उनके पास रहने की भी कोई जगह नहीं थी और इसीलिए उन्हें मरीन ड्राइव पर बेंच पर सोना पड़ा।
अभिनेता ने इस पर बात करते हुए बताया कि मेरे पास में रहने के लिए कोई जगह भी नहीं थी और आप जानते ही है कि दोस्तों के साथ आप लिमिटेड वक्त बिता सकते हो क्योंकि आप उनके घर पर जबरदस्ती नहीं घुस सकते। फिर मैं अपने जीवन में कुछ सबसे बड़े चूहों के साथ में मरीन ड्राइव की बेंच पर अपने दिन गुजारे।
अमिताभ बच्चन ने इस मुकाम को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत की है। लेकिन अभी के समय पर वह एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक आलीशान बंगला भी है। एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 54.77 करोड़ की ज्वेलरी है और 16 गाड़ियां भी है। साथ ही बैंक में 120,45,62,083 रुपए हैं।


Click it and Unblock the Notifications