Amitabh Bachchan Net Worth: पेंटिंग से लेकर बंगले-कार के शौकीन हैं बिग बी, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। 80 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन बिना ब्रेक लिए फिल्मों में काम कर रहे हैं। अपने काम के प्रति उनकी लग्न और प्यार हर शख्स के लिए मिसाल है। अमिताभ बच्चन दिन में लगभग 16 घंटे से अधिक काम करते हैं। फिल्मों की शूटिंग के अलावा केबीसी और एड में अमिताभ बच्चन व्यस्त रहते हैं।
करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपना पैर जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। सुपरस्टार बनने के बाद भी एक समय ऐसा आया था जब अमिताभ बच्चन को बिजनेस में भारी नुकसान हुआ था और इसके बाद उन्होंने करियर की दूसरी पारी शुरू की और बिना रुके और थके बिग बी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का करियर 50 साल से अधिक का है। उन्होंने इस दौरान कई फिल्में की और आज वो करोड़ों के मालिक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन लगभग 3 हजार करोड़ के मालिक हैं। जानें अमिताभ बच्चन के नेट वर्थ के बारे में आगे की स्लाइड पर-

फीस और साल की कमाई
अमिताभ बच्चन एक फिल्म के एवज में लगभग 8 से 9 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं और उनकी फिल्में देखना दर्शक पसंद करते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'गुडबाय' को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की साल की कमाई 60 करोड़ के आस पास की है।

प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पांच बंगले हैं जिनके नाम हैं- जलसा, जनक, प्रतीक्षा, जलसा। इसके अलावा प्रयागराज में उनका पुश्तैनी घर भी है। हालांकि, अब उसे सरकार के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के विदेशों में भी घर हैं। मुंबई में अमिताभ बच्चन के कई फ्लैट्स और घर हैं, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है और इससे उन्हें हर महीने करोड़ों की आमदनी होती है। उन्होंने कृति सेनन से लेकर एसबीआई बैंक तक को किराए पर घर दे रखा है।

केबीसी और एड की फीस
अमिताभ बच्चन केबीसी के हर एपिसोड के लिए 5 से 7 करोड़ तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन विज्ञापन के 2 से 3 करोड़ तक लेते हैं।

लग्जरी कारों का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन कारों के खासकर बेहद शौकीन हैं। बिग बी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। इनमें लेक्सस, रॉल्स रॉयस फैंटम, 2 बीएमडब्ल्यू, 3 मर्सिडीज शामिल हैं।उनकी हर गाड़ी के नंबर में 2 अंक जरूर होता है क्योंकि वो इसे लकी मानते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन घड़ी और कलम के भी शौकीन हैं।

प्राइवेट जेट के मालिक
अमिताभ बच्चन प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। इसकी कीमत 250 करोड़ से अधिक है। अभिषेक बच्चन ने कुछ मौकों पर जेट की तस्वीर भी शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications











