#44YEARS पहले बॉलीवुड में जो हुआ..वो फिर कभी नहीं होगा !
अमिताभ बच्चन की फिल्म ज़ंजीर के 44 साल हुए पूरे। इसी मौके पर पढ़ें फिल्म से जुड़े कुछ रोचक किस्से जो आप नहीं जानते होंगे।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए कल का दिन तो काफी खास है। उनकी फिल्म सरकार 3 कल रिलीज़ होने जा रही है। वहीं आज का दिन भी उनके लिए किसी सुनहरे दिन से कम नहीं है क्योंकि आज ही के दिन ठीक 44 साल पहले उनके करियर को चमकाने वाली फिल्म मिली थी।
जी हां..हम बात कर रहे हैं फिल्म ज़ंजीर की। आज उनकी फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 44 साल हो गए हैं। यही एक ऐसी फिल्म है जिसके बाद बॉलीवुड को अमिताभ बच्चन के रूप में एंग्री यंग मैन मिला।
जंजीर उस जमाने की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक थी। इस फिल्म से पहले बिग बी का करियर काफी झूल रहा था। कहना पड़ेगा कि इसी फिल्म से उनकी किस्मत के सितारे चमके।
अमिताभ की सारी फिल्में लगातार पिट रही थी और अमिताभ ने पूरी प्लानिंग कर ली थी की वो वापस इलाहाबाद लौट जाएंगे। लेकिन किस्मत में उनके कुछ और ही लिखा था जो शायह उन्हें भी नहींं पता था। जानिये फिल्म से जुड़े कुछ रोचक बातें..


Click it and Unblock the Notifications











