#36 YEARS पहले बॉलीवुड में ऐसा धमाका हुआ..सब देखते रह गए !
आज अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिस के 36 साल पूरे हो गए हैं, पढ़ें इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें।
यूं तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री को ऐसी ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनका न तोड़ कभी था और न ही कभी होगी। फिर चाहे वो 70 के दशक की उनके ज़माने की फिल्में हों या फिर आज की फिल्में जिनमें बिग बी काम कर चुके हैं।
उनकी फिल्मों जैसा कोई तोड़ नहीं निकल सकता। लेकिन यहां हम बात करने जा रहे हैं 70-80 के दशक में आई फिल्मों की। 80 के दशक में भी बिग बी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है लावारिस। भले ही फिल्म 1981 में रिलीज़ हुई थी लेकिन आज भी इस फिल्म को लोग याद करते हैं।

फिल्म के गाने, बिग बी एक्टिंग, फिल्म की कहानी सभी कुछ ब्लॉकबस्टर। ये फिल्म आज के दिन यानी 22 मई 1981 को रिलीज़ हुई थी और आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 36 साल हो गए हैं।
बिग बी ने फिल्म के 36 साल पूरे होने की खुशी में एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो स्टेज पर हैं और उन्होंने जया बच्चन को गोद में उठाया हुआ है और साथ ही गा रहे हैं फिल्म का गाना 'मेरे अंगने में'। इस फिल्म के 36 साल पूरे होने पर चलिए हम आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications