अमिताभ बच्चन की वो फ़िल्म जिसके डायलॉग्स थे लाजवाब, हुई फ्लॉप, फिर रीमेक ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Amitabh Bachchan Agneepath: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन के नाम से जाना जाता है। आज के वक्त में वह सुपरस्टार माने जाते हैं और उन्होंने अपने करियर में शोले, जंजीर और मर्द जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। लेकिन आज हम आपको अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो की हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म बताई जाती है।
जिस फिल्म के बारे में हम बात करने वाले हैं उसमें इतने बेहतरीन डायलॉग हैं, जिस पर लोग तालियां बजाने से तक नहीं पाते थे। हालांकि इसके बावजूद भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और जब इसी मूवी का रीमेक बनाया गया तो बॉक्स ऑफिस पर इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अगर अभी तक आप नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं 'अग्निपथ' की।
साल 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन, डैनी डेंजोंगपा और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'अग्निपथ' को 28 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 करोड़ का कलेक्शन किया और फ्लॉप साबित हुई। अमिताभ बच्चन के बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इस फिल्म को यश जौहर ने बनाया था।
लेकिन फिर साल 2012 में यश जौहर के बेटे करण जौहर ने 1990 की 'अग्निपथ' फिल्म का रे मेक बना डाला। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया। लेकिन यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 58 करोड़ के बजट में बनकर इसने 190 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पता चलता है कि दर्शक को कब क्या पसंद आ जाए कुछ भरोसा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











