जब अमिताभ बच्चन की मां ने फिल्म के प्रोड्यूसर को दी बद्दुआ- 'तेरी पत्नी भी सफेद साड़ी पहनेगी'

Amitabh Bachchan Mother To Film Producer: साल 1992 में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह काफी ज्यादा फेमस हुई थी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई थी। जब यह फिल्म शूट हो रही थी तब अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे और उनको शूटिंग के लिए अफगानिस्तान जाना था। लेकिन जब यह बात उनकी मां को पता चली तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को धमकी दे दी थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 17 करोड़ की कमाई की थी और इसके गाने भी काफी मशहूर हुए थे। फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई। लेकिन शूटिंग से पहले वहां का माहौल कुछ सही नहीं था। तब गृह युद्ध के आसार बने हुए थे। इसीलिए अमिताभ बच्चन की मां डर गई थी कि वह कैसे अपने बेटे को शूटिंग के लिए भेज सकती हैं।
बताते चलें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म की शूटिंग श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन से करना कोई आसान काम नहीं था। अगर अमिताभ बच्चन को एक गोली भी लग जाती तो वह सब कुछ खत्म हो जाता।
मनोज देसाई ने बताया कि "मैं और मेरा कैरियर दोनों खत्म हो जाते। अगर श्रीदेवी को गोली लग जाती तो भी बहुत कुछ बिगड़ जाता। बिग बी की माने तो मुझे कहा था कि अगर मेरे मुन्ना को कुछ भी हुआ और जया बच्चन ने सफेद साड़ी पहनी तो तू भी वहीं पर सुसाइड कर लेना। तेरी पत्नी को भी सफेद साड़ी पहननी पड़ेगी। श्रीदेवी की मां ने भी कहा था कि कुछ भी वापस मत आना वरना मैं तुमको मार दूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











