लो बजट फ़िल्म ने बिग बी के करियर में लगा दिए थे चार चांद, एंग्री यंग मैन के तौर पर हुए पॉपुलर

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को बिग बी के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि उन्हें बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. लेकिन 70 के दशक में उनकी एक लो बजट ऐसी फिल्म है जिसकी वजह से उनके कैरियर में चार चांद लग गए. इस फिल्म को रिलीज़ हुए 50 साल हो चुके हैं और आपको बता दें कि आज भी दर्शकों के दिलों पर उस फिल्म के डायलॉग जुबान पर चढ़े हुए हैं. जब तक बैठने को न कहा दिया जाए शराफत से खड़े रहो...ये पुलिस स्टेशन है...तुम्हारे बाप का घर नहीं...'. इस डायलॉग ने हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई और अगर आप भी अमिताभ बच्चन के जबरा फैन है तो आप भी समझ गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
1973 में रिलीज़ हुई थी बिग बी की लो बजट फ़िल्म
दरअसल आपको बता दें कि 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'जंजीर' की बात कर रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्राण की जोड़ी नजर आई, जो कि दर्शकों की फेवरेट बन गई थी. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स अमिताभ बच्चन को नहीं लेना चाहते थे. बता दें कि इस फ़िल्म को इस समय महज 90 लाख के बजट में बनाया गया था. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने करोड़ों की कमाई की.
अमिताभ के करियर ने इसी फ़िल्म से पकड़ी रफ्तार
सलीम जावेद द्वारा फ़िल्म 'जंजीर' की कहानी लिखी गई थी. इसी के साथ आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, प्रकाश मेहरा और सलीम जावेद ने पहली बार साथ में इसी फ़िल्म में काम किया था. जिस वजह से ये फ़िल्म बेहद ख़ास मानी जाती है। ये फ़िल्म उस वक़्त आई जिस समय अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे. लेकिन इस फिल्म की वजह से उनके करियर पर चार चांद लग गए और धीरे-धीरे उनके करियर में ग्रोथ हुई.
राजकुमार ने फ़िल्म के लिए किया मना
फ़िल्म 'जंजीर' में बतौर प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा ने काम किया। लेकिन आपको बता दें कि फ़िल्म 'समाधि' के रिलीज़ होने के बाद में उनका इस फ़िल्म में धर्मेन्द्र के साथ काम करने का मन था। लेकिन कुछ कारणों के चक़्कर में ऐसा ना हो सका। जिसके बाद में वह इस फ़िल्म की कहानी लेकर राज कुमार के पास आये। लेकिन उन्होंने ये कहकर इस मूवी के लिए इनकार कर दिया की जो प्रकाश मेहरा के सिर में से चमेली के तेल की महक आती है, वो उन्हें ज़रा भी पसंद नहीं है।
90 लाख के बजट में बन फ़िल्म ने कमाई करोड़ो
सलीम जावेद ने भी इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम कह दिया था और प्रकाश मेहरा ने फिल्म के लिए अमिताभ से बात की. जिसके बाद में बिग बी ने उन्हें सोचने समझने के बाद में हां कह दिया था. इतना ही नहीं इस फिल्म में अमिताभ के ऊपर कोई भी गाना फिल्माया नहीं गया. इसे ट्रेंड को उनकी दूसरी फिल्मों जैसे की दीवार, त्रिशूल काला पत्थर जैसी फिल्मों से किया गया. फिल्म की शूटिंग शुरू की गई और 90 लाख का बजट रखा गया. लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज हुई तो बेहतरीन कलेक्शन से हर कोई जॉब गया. 90 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया.


Click it and Unblock the Notifications











