कुछ भी बन जाएं..DON से CHEF तक..सिर्फ यही लग सकते हैं शानदार
अमिताभ बच्चन तो सदी का महानायक कहा जाता है। वो जो रोल निभा लें उसी में परफेक्ट लगते हैं और ऐसा लगता है अमिताभ बच्चन के सिवा कोई और ये किरदार निभा ही नहीं सकता था। पिंक में अमिताभ बच्चन की बहुत तारीफ हो रही है। वो रिटायर्ड वकील की भूमिका में हैं।
[असल मायने में हैं ये 'सुपरस्टार'..शब्दों के जादूगर और बादशाह!]
अमिताभ बच्चन की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। तापसी पन्नू ने भी शानदार एक्टिंग की है । अमिताभ बच्चन पहले भी कई ऐसे किरदार निभा चुके हैं जिसमें वो किसी ना किसी प्रोफेशन में थे और वो फिल्म में उस प्रोफेशन में बहुत ही शानदार लगे। इस बार वकील की भूमिका में वो परफेक्ट वकील लगे।

अमिताभ बच्चन शमिताभ फिल्म में वॉइस ओवर आर्टिस्ट थे और अमिताभ की आवाज भी इस रोल के लिए परफेक्ट थी। फिल्म में उनके साथ धनुष भी थे।
शमिताभ से पहले चीनी कम में भी अमिताभ शेफ बन चुके हैं । इस फिल्म में अमिताभ को देखकर ऐसा लगता है मानो अमिताभ पहले से भी शेफ ही रह चुके हैं।
कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन एक रईस बिजनस मैन थे जो अपने विचार और सोच पर अडिग रहता है और अमिताभी वाकई फिल्में में शानदार लगे।
खाकी में अमिताभ का किरदार एक डीएसपी का था। अमिताभ बच्चन डीएसपी बनकर लोगों को हॉल में तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिए।
मोहब्बतें में एक अनुशासित व्यक्ति और कठोर दिल प्रिंसिपल बन अमिताभ दिखा दिए कि कोई भी आए लेकिन अमिताभ बच्चन की जगह कोई नहीं ले सकता। गुरूकुल जैसे शिक्षण संस्थान का प्रिंसिपल कैसा हो सकता है ये अमिताभ बच्चन बखूबी बता दिए थे।
प्रिंसिपल से बिजनस मैन ही नहीं अमिताभ बच्चन डॉन बनकर लोगों के दिलों पर राज किए और लोगों ने उनपर खूब प्यार लुटाया।
कूली में भी अमिताभ बच्चन कूली बने और लोेगों ने अमिताभ की खूूब तारीफ की। इस फिल्म के लिए अमिताभ को खूब तारीफें मिली थीं।


Click it and Unblock the Notifications






