..................... Amitabh Bachchan lip lock with 45 years younger actress Jia Khan makes jaya bachchan angry - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने अपनी से 45 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ फिल्म में किया था लिप लॉक सीन, जया बच्चन का फूटा था गुस्सा

amitabh bachchan, jiah khan

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक और शहंशाह के रूप में जाने जाते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी लंबे अरसे से काफी हिट फिल्में दी हैं. साथ ही साथ उनके करियर में उनकी कई सारी फिल्में ऐसी हैं जो कि बेहद ही हैरान कर देने वाली है. बता दें कि एक्टर ने अपने करियर में कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी जैसे के शहंशाह और शोले. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अमिताभ बच्चन का कैरियर ढीला पड़ना शुरू हो गया था. जिसके बाद एक्टर ने अपनी फिल्मों में इंटीमेट सीन देना शुरू कर दिया.

अमिताभ बच्चन ने अपने से 45 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किया ऑनस्क्रीन रोमांस

लेकिन आपको बता दें कि बवाल तो तब हुआ जब अमिताभ बच्चन ने अपनी से बेहद ही छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ में ऑनस्क्रीन रोमांस किया था. दरअसल आपको बता दें कि 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'निशब्द' में एक्ट्रेस जिया खान के साथ में ऑनस्क्रीन रोमांस किया था जिसमें काफी इंटिमेट सीन भी देखे गए थे. जिसके बाद में एक्टर को काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी और इतना ही नहीं जया बच्चन भी उनसे काफी ज्यादा नाराज नजर आई थी. इतना ही नहीं आपको बता दें कि जिया खान, अमिताभ बच्चन से तकरीबन 45 साल उम्र में छोटी बताई जाती थी. बता दें कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'अमेरिकन ब्यूटी' से इंस्पायर्ड थी.

अमिताभ बच्चन की फिल्म में जिया खान ने उनकी बेटी की दोस्त का निभाया था किरदार

इस फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो आपको बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक शादीशुदा होते हैं और उनकी एक बेटी भी होती है. लेकिन उनकी बेटी कि एक दोस्त होती है जिसका किरदार जिया खान निभाती है. लेकिन अचानक से अमिताभ बच्चन उसकी तरफ काफी ज्यादा अट्रैक्ट होने लग जाते हैं और दोनों के बीच में लव मेकिंग सीन भी बन जाता है. बताया तो यह भी जाता है कि इस फिल्म को सिर्फ 20 दिन की शूटिंग में ही पूरा कर लिया गया था.

फिल्म में जिया और अमिताभ के बीच हुआ था लिप लॉक सीन

इस फिल्म में जिया और अमिताभ बच्चन का एक लिप लॉक सीन भी फिल्माया गया था जिसने काफी ज्यादा बवाल मचा दिया था. इसको देखकर जया बच्चन भी अपना आपा खो गई थी और वह अमिताभ बच्चन से काफी ज्यादा नाराज हो गई थी. जिसके बाद कभी भी अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई भी सीन नहीं किया. इतना ही नहीं एक्टर को इस फिल्म के विवाद से बाहर निकलने में काफी ज्यादा वक्त लग गया था. जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कुछ खास सुर्खियां नहीं मिली. जिस वजह से एक्टर ने ऐसी फिल्में करना बंद कर दिया.

Read more about: amitabh bachchan jiah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X