Amitabh Bachchan और Jaya Bachchan का 51 साल पुराना वेडिंग कार्ड वायरल, देखें अद्भुत निमंत्रण पत्र

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Wedding Card: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर कहा जाता है। हालांकि दोनों की शादी को लेकर कुछ अधिक सामने नहीं आया था क्योंकि खुद अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी शादी बहुत जल्दबाजी में की गई थी।
दरअसल हुआ कुछ यूं था कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनके सामने यह शर्त रखी थी कि वह उनको जया बच्चन के साथ में लंदन तभी भेजेंगे जब दोनों शादी कर लेंगे। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आमिर खान अपने बेटे के साथ में कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान ने अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड भी दिखाया और उसे देखकर अमिताभ बच्चन खुद और उनके फैंस भी हैरान हो गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की 3 जून 1973 में परिवार वालों के बीच में ही शादी हो गई थी।
शादी में सिर्फ परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यह शादी जया बच्चन के घर पर ही हुई थी। लेकिन जब आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को उनकी शादी का कार्ड दिखाकर सरप्राइज दिया तो एक्टर खुद भी हैरान रह गए थे। दरअसल वीडियो में दिखाया जाता है कि आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से उनकी शादी की तारीख पूछी थी।
इस पर अमिताभ बच्चन सही जवाब दे देते हैं और आमिर खान बाद में सवाल करते हैं कि आपके पास में इसका कोई सबूत है। बाद में आमिर खान खुद कहते हैं कि उनके पास में कुछ ऐसा है जो यह साबित कर देता है कि वह उनके सबसे बड़े फैन हैं। बाद में आमिर एक सफेद लिफाफा निकलते हैं और इसके अंदर एक पीला पर्चा होता है। दरअसल यह अमिताभ की शादी का कार्ड था और इसमें शादी की सारी जानकारी भी लिखी हुई थी।
वायरल हो रही इस वीडियो में पूरी तरीके से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के वेडिंग कार्ड को दिखाया गया है। इस वेडिंग कार्ड में लाल स्याही से देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा हुआ था। इसमें हिंदू ग्रंथ रामचरितमानस की बहुत ही सुंदर चौपाई भी लिखी हुई थी। साथ ही हरिवंश राय बच्चन द्वारा एक मैसेज भी इसमें लिखा हुआ था कि "हमारे बेटे अमिताभ और तरुण कुमार भदौरी की बेटी जया का विवाह रविवार 3 जून 1973 में मुंबई में संपन्न हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications












