अमिताभ बच्चन और जया बच्चन Wedding Album: शादी के कार्ड से लेकर सात फेरे तक, देंखे इनकी ग्रैंड शादी की झलक

amitabh-bachchan-jaya-bachchan-50th-wedding-anniversary-see-unseen-wedding-pics-how-they-met-first

Amitabh Bachchan- Jaya Bachchan 50th wedding anniversary: फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे दिग्गज कलाकार और रियल लाइफ कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

देखा जाए तो देश में शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां कोई एक ना एक सदस्य बच्चन फैन ना हो। हमारे दादा- दादी, मम्मी- पापा से लेकर युवाओं और बच्चों के बीच भी ये लोकप्रिय हैं। लिहाजा, हम यहां आपके लिए इनकी पारंपरिक शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें लाएं हैं।

इन तस्वीरों में आप दुल्हा- दुल्हन बने महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को देख सकते हैं। 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की थी। इनके विवाह की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। बिग बी ने अपनी शादी के मौके पर खुद यह किस्सा शेयर किया है।

पहली मुलाकात

जया भादुड़ी और अमिताभ बच्चन का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर कराया था। लेकिन बाद में अमिताभ बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहे। बिग बी और जया बच्चन की शादी कब और कैसे हुई थी.. इसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने एक शो में किया था।

आनन फानन में कर ली थी शादी

बिग बी ने बताया- जया और मैं जंजीर फिल्म में काम कर रहे थे। सारी टीम ने फैसला लिया कि अगर फिल्म सफल होगी तो हम लोग लंदन छुट्टियों पर जाएंगे। फिल्म के बारे में मैंने पिताजी को बताया कि, हमारा ग्रुप लंदन जा रहा है। उन्होंने पूछा- कौन-कौन जा रहा है? नाम सामने आए, जिनमें जया भी शामिल थीं। उन्होंने पूछा, 'जया भी तुम्हारे साथ जा रही हैं?' मैंने कहा- 'हां'। इस पर वो बोले, 'पहले शादी करो, फिर जाओ।"

अमिताभ बच्चन ने कहा, "पापा की बात सुनकर मैंने कहा ठीक है, हम कल ही शादी कर लेते हैं। हमने जल्द ही सब कुछ तैयारी की और अगले ही दिन शादी की और फिर लंदन के लिए निकल गए."

शादी के कार्ड की झलक

अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड बेहद साधारण था जिसे हरिवंश राय बच्चन ने अपने रिश्तेदारों के पास भेजा। कार्ड में हिंदी में लिखा गया है कि 'हमारे सुपुत्र अमिताभ और श्रीमती और श्री तरण कुमार भादुड़ी की सुपुत्री जया का शुभ-विवाह रविवार 3 जून को बम्बई में संपन्न हुआ। आपके आशीर्वाद की कामना है।'

इंडस्ट्री से कम लोग थे शामिल

बारात में पिता समेत केवल 5 लोग शामिल हुए थे। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से केवल गुलजार थे। जया बच्चन की ओर से परिवार के सदस्यों के अलावा एक्टर असरानी और फरीदा जलाल शामिल थे।

बाद में जया के परिवार ने भोपाल में रिसेप्शन दिया था। जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण सिन्हा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह समेत बड़े नाम इस रिसेप्शन में पहुंचे थे।

उस वक्त ये दोनों ही सितारे बॉलीवुड का दो बड़ा नाम थे। इनकी फिल्में बैक टू बैक सफल हो रही थीं। वहीं, अमिताभ- जया की जोड़ी सबकी पसंदीदा थी। इन दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। बंसी बिरजू, अभिमान, जंजीर, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम आदि.. इनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपरहिट थी।

Read more about: amitabh bachchan jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X