आज भी बॉलीवुड के शंहशाह हैं अमिताभ बच्चन- अपकमिंग चार फिल्मों के साथ करेंगे धमाका
77 वर्ष में भी अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में से एक हैं। निर्माता- निर्देशक आज भी उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेसब्र रहते हैं। उन पर केंद्रित फिल्में बन रही हैं। इस साल बिग बी की फिल्म बदला बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वहीं, उनकी चार फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात है कि राइटर्स आज भी बिग बी को ध्यान में रखते हुए कहानियां बुन रहे हैं। पीकू हो या पिंक.. अमिताभ बच्चन अपने किरदारों में शानदार रहे हैं।
आज भी अमिताभ बच्चन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पूरे जोश के साथ काम करते नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा कि- ''सेट पर उनमें बच्चों सा उत्साह रहता है, जो कि काबिलेतारीफ है। दिन में सिर्फ 3 घंटे सोते हैं वो और बाकी समय काम ही करते रहते हैं। उनको कहना पड़ता है कि सर आराम कर लो आप थोड़ा।''
बहरहाल, यहां जानें अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications