House Inside Photo: 'जलसा' में बना है बेहद खूबसूरत मंदिर, दिन-रात ऐसे पूरा करते हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि 80 के दशक से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है। अमिताभ बच्चन की फैंस उनसे जुड़ी हुई हर एक बात को जानना पसंद करते हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर घर जलसा में बने हुए मंदिर की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। जो कि तेजी से वायरल हो रही है।
कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन ने एक्स अकाउंट से कुछ तस्वीरों को साझा किया था। इसमें वह मुंबई वाले घर जलसा के शांत मंदिर में भगवान के सामने प्रार्थना करते हुए नजर आए। अगर हम मंदिर की तस्वीरों को ध्यान से देखें तो देखा जा सकता है कि इस सफेद संगमरमर से बनाया गया है। जो कि लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। तस्वीर में अमिताभ को भगवान शिव को दूध और तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हुए देखा गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "T4918-आस्था... दुग्ध अर्पण शिव जी पे और जल अर्पण तुलसी पे।" वैसे अक्सर देखने के लिए मिलता है कि अमिताभ बच्चन ईश्वर में काफी आस्था रखते हैं।
इतना ही नहीं वह भारतवर्ष के विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों पर भी जाते हुए नजर आते हैं। 10 फरवरी 2024 को उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की दोबारा यात्रा भी की थी। यहां पर उन्होंने प्रार्थना के अलावा अधिकारियों को सोने के आभूषण विधान में दे दिए।


Click it and Unblock the Notifications













