बहू बनने से पहले बच्चन परिवार की बेटी बनी थीं सोनिया गांधी, जाने क्यों अमिताभ का घर माना जाता था मायका?
Sonia Gandhi Rajiv Gandhi Love Story: सोनिया गांधी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी उम्र 78 साल की हो चुकी है। वह तकरीबन 3 दशकों से कांग्रेस की शीर्ष नेता रही है। इटली में जन्मी सोनिया गांधी की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा फिल्मी है। जब वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी तब उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी शादी में अमिताभ बच्चन की बहुत ही खास भूमिका रही थी क्योंकि वह शादी से पहले उनके घर पर तकरीबन 45 दिन तक रही थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनिया गांधी और राजीव गांधी की लव स्टोरी में काफी उतार-चढ़ाव भी आए हैं। वैसे तो इंदिरा गांधी जो सोनिया गांधी की सास थी उन्होंने पहली मुलाकात में ही बहू को पसंद कर लिया था। शादी 25 फरवरी 1968 में हुई।
सोनिया और राजीव की लव स्टोरी
सोनिया गांधी और 7 जनवरी 1965 को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंची थी और यहां पर काफी सारे विदेशी युवा पढ़ाई के लिए आते हैं। लंदन का यह इलाका बहुत ही ज्यादा सुरक्षित और साफ सुथरा माना जाता है। तब के वक्त में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी विदेशी लोगों के लिए करने की व्यवस्था किसी परिवार के घर पर करती थी। सोनिया गांधी के लिए भी एक घर अलॉट किया गया था।
लेकिन जहां पर सोनिया गांधी को अलॉट किया गया था वहां का खाना इतना अच्छा नहीं था। शुरू में तो उन्हें इंग्लिश बोलने में भी समस्या होती थी। इसी दौरान उन्हें इसी कैंपस में एक ग्रीक रेस्टोरेंट मिल गया था जो इतावली खाना भी खिलाते थे। रोजाना सोनिया वहीं पर खाना खाने लगी। राजीव गांधी भी अपने दोस्तों के साथ में अक्सर यहां आते थे।
सोनिया और राजीव की पहली मुलाकात
वहीं पर सोनिया ने राजीव को देख लिया था। वह काफी शांत और विनम्र स्वभाव के थे। लेकिन एक दिन जब सोनिया वहां पर लंच ले रही थी तो राजीव उनके कॉमन फ्रेंड के साथ में पहुंचे। तभी दोनों मिले। दोनों में दोस्ती हुई।
तब के जमाने में राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी को पत्र लिखते थे जहां पर वह अपनी पढ़ाई से लेकर कैंपस और लाइफ रूटिंग के बारे में सब कुछ लिखते थे। लेकिन धीरे-धीरे उनके लेटर्स में सोनिया का भी जिक्र होने लगा। दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे का खास बांटे गए और प्यार हो गया।
जहां इंदिरा गांधी ने पहली नजर में ही सोनिया गांधी को पसंद कर लिया था तो वहीं सोनिया गांधी के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। क्योंकि सोनिया को अपने स्ट्रिक्ट पिता से काफी डर लगता था। लेकिन फिर भी राजीव और सोनिया दोनों ने इस बात को तय कर लिया था कि वह शादी करेंगे और भारत में ही रहेंगे।
जब सोनिया के पिता ने रखी थी शर्त
इसके बाद नवंबर 1966 में राजीव गांधी इटली गए थे और सोनिया गांधी के माता-पिता से मिले। राजीव गांधी का जो बर्ताव था वह सोनिया के माता-पिता को काफी पसंद तो आया लेकिन सोनिया के पिता फिर भी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे क्योंकि उनको लगता था कि उनकी बेटी विदेश में जाकर कैसे रहेगी। जिसके लिए सोनिया के पिता ने शर्त रख दी थी कि इस शादी के लिए उन्हें कम से कम 1 साल का इंतजार करना पड़ेगा और उन्हें लगता था कि एक साल में सोनिया राजीव को भूल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
45 दिन तक अमिताभ के घर रही थी सोनिया
इसके बाद सोनिया गांधी ने 12 महीने इंतजार किया और फिर 13 जनवरी 1968 को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गई। उन्हें लेने के लिए राजीव अपने भाई संजय के साथ में पहुंचे। इसके बाद में सोनिया को अमिताभ बच्चन के घर पर ठहराया गया। 25 फरवरी 1968 को यहीं पर उनकी शादी हुई। ऐसा इसीलिए क्योंकि तब सोनिया राजीव की मंगेतर थी और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी से पहले बहू अपने ससुराल नहीं जाती है। इसीलिए उन्हें अमिताभ बच्चन के घर पर ठहराया गया। जहां वह 45 दिन तक रही।
तेजी बच्चन को तीसरी मां मानती थी सोनिया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर पर सोनिया गांधी को तेजी बच्चन ने सारे हिंदू रीति रिवाज और संस्कृति के बारे में सिखाया। इसीलिए सोनिया भी तेजी बच्चन को अपनी तीसरी मां मानती थी। शादी की सारी रस्में जो है वह अमिताभ बच्चन के घर पर हुई थी। इसीलिए सोनिया गांधी का मायका अमिताभ बच्चन का घर भी माना जाता था।


Click it and Unblock the Notifications