एक फिल्म जिससे बॉलीवुड को मिला 'अमिताभ बच्चन'
आज बॉलीवुड की एक ऐतिहासिक फिल्म के रीलिज को 43 साल हो गए। एक ऐसी फिल्म जिसके बाद बॉलीवुड को अमिताभ बच्चन और एंग्री यंग मैन के रूप में एक नया हीरो दिया। जी हां और ये फिल्म थी जंजीर। जंजीर उस जमाने की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक थी।
फिल्म के कॉस्टिंग के लिए डॉयरेक्टर प्रकाश मेहरा को काफी मेहनत करनी पड़नी थी। उनके नेचर की वजह से लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्हें कई एक्टर्स के पास फिल्म के चलते घुमना पड़ा। लेकिन फिल्म मिली उस शख्स को जिसे खुद उस समय एक हिट फिल्म की तलाश थी।
[ये सुपरस्टार जब आए टाइगर श्रॉफ के साथ मचाई धूम!]
जी हां अमिताभ की सारी फिल्में लगातार पिट रही थी और अमिताभ ने पूरी प्लानिंग कर ली थी की वो वापस इलाहाबाद लौट जाएंगे। लेकिन किस्मत में उनके कुछ और ही लिखा था जो शायह उन्हें भी नहींं पता था। उन्होंने फिल्म की और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
फिल्म के रीलिज के अगले ही महिने अमिताभ और जया बच्चन ने शादी कर ली। 11 मई को फिल्म रीलिज हुई और 3 जून को उन्होंने शादी कर ली। जानिये फिल्म से जुड़े कुछ और रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications











