बॉलीवुड के डॉन हैं तो क्या...मतलब कुछ भी...कहीं भी!
डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस करती है लेकिन डॉन को पकड़ना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है...ये डायलॉग तो आपको याद होगा। अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन आज भी लोग बहुत ही मन से देखते हैं और उसकी तारीफ किए बिना रहा नहीं पाते।
अमिताभ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार डॉन के रिलीज़ को 38 साल हो गए । अमिताभ ने हमेशा की तरह फिल्म को लेकर ट्वीट भी किया। लेकिन फिल्म की जो सबसे अजीब बात है वो ये है कि फिल्म आखिर आज रिलीज़ हुई भी थी या नहीं। अब आप अगर गूगल या विकिपीडिया पर विश्वास करेंगे तो नहीं..चौंक गए!
[एक फिल्म जिससे बॉलीवुड को मिला 'अमिताभ बच्चन']
लेकिन ऐसा है फिल्म के रीलिज की तारीख पर गूगल के अलग रिकॉर्ड हैं...विकिपीडिया के अलग और अमिताभ बच्चन के अलग। खैर अब सच क्या है ये तो फिल्म से जुड़े लोग ही बता सकते हैं लेकिन #38years of don ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रहा है।
खैर, सच जो भी हो आखिर अमिताभ यानि खुद डॉन ने ट्वीट किया है हम कुछ बोल भी नहीं सकते और साथ ही साथ जूनियर बच्चन ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। सच जो भी हो ज़रा नजर डालिए आगे की स्लाइड पर।


Click it and Unblock the Notifications