..................... Amitabh Bachchan Heroine Ranjeeta Beat Her Husband Raj Masand Know About Their Controversy - Hindi Filmibeat

पति के साथ करती थी मारपीट, फिर खुद भी की इस एक्ट्रेस ने सुसाइड की कोशिश, अब इस हाल में जी रही हसीना

Amitabh Bachchan Ranjeeta Raj Masand

आज हम आपको एक ऐसी हसीन के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ऋषि कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ में काम किया। लेकिन उन्होंने जितनी मुश्किल प्रोफेशनल लाइफ में देखिए उससे कहीं ज्यादा उन्हें पर्सनल लाइफ में मुश्किलें झेलनी पड़ी। एक्टिंग से दूर होते ही उनकी शादीशुदा जिंदगी भी खराब हो गई और अपने पति के साथ में वह मारपीट करने लगी।

इस हसीना ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म लैला मजनू से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं वह अंखियों के झरोखों से फिल्म में भी नजर आई थी। हम बात कर रहे हैं रंजीता की और वह बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस बन चुकी थी। सत्ते पे सत्ता फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन के अपोजिट में देखा गया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई थी।

एक्टिंग करियर में रंजीता ने एक अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली थी और फिर वह अपनी जिंदगी में सेटल होना चाहती थी। इसी के चलते 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन राज मसंद के साथ में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी हुई और एक्ट्रेस ने भी फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन देने से भी मना कर दिया था।

कहा तो यह भी जाता है कि रंजीता ने जब ऐसे सीन करने से मना किया तो उन्हें फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया था। धीरे-धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने लगी। कुछ साल बाद यह चर्चा होने लगी कि उनके पति राज ने रंजीता के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है और शिकायत भी दर्ज करवाई है।

बताया जाता है कि रंजीता अपने पति को पीटती थी और साथ ही साथ कई बार वह अपने पति राज को बालकनी से धक्का देने की भी कोशिश कर चुकी थी। यहां तक की खुद भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन जब एक्ट्रेस के पति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो उन्होंने अपनी गलती मान ली। अब वह अमेरिका में अपने पति और बेटे के साथ में रह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X