राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ बच्चन ने लड़ा था चुनाव, 40 साल पहले बैलेट पेपर पर मिले थे लिपस्टिक

Amitabh Bachchan Election: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो चुका है और इसके रिजल्ट भी आ चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में कई सारे ऐसे बॉलीवुड सितारे भी हैं जिन्होंने राजनीति मैदान में धमाल मचा दिया। इस लिस्ट में हेमा मालिनी से लेकर कंगना रनौत और गोविंदा का नाम भी शामिल है। हालांकि कुछ कैंडिडेट ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा है और जीत भी हासिल की।
हालांकि अगर चुनावी जीत की बात की जाए तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी किसी से कम नहीं है। वह आपसे 40 साल पहले ही इतिहास रच चुके हैं। दरअसल उनकी मां तेजी बच्चन इंदिरा गांधी के बहुत करीब हुआ करती थी। जिसके चलते अमिताभ और राजीव गांधी भी काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।
जिसके चलते साल 1984 में राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद से हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ चुनाव लड़ा। वैसे भी अभिनेता की इलाहाबाद तो जन्मभूमि है। राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी का जन्म भी इलाहाबाद में हुआ और इसी के चलते कांग्रेस ने ऐसा कदम उठाया था।
दरअसल इलाहाबाद की यह सीट उस वक्त काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी क्योंकि इस सीट पर हर किसी की नजर थी। बता दे की हेमवती नंदन बहुगुणा कभी भी चुनाव नहीं हारे थे और उस समय वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे। लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने वह चुनाव हार गए।
अमिताभ बच्चन का जादू इलाहाबाद पर चल गया और बताया जाता है कि जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे तो कई सारी महिलाएं और लड़कियां तो सज धज कर उनके पास पहुंच जाया करती थी। यहां तक कि वह अपना दुपट्टा तक नीचे बिछा दिया करती थी।
एक इंटरव्यू में भी तो यह भी सामने आया था कि एक महिला ने अमिताभ बच्चन को छूने के बाद तीन दिन तक अपने हाथ नहीं धोए थे। वही मतदान में तकरीबन डेढ़ हजार बैलेट ऐसे भी प्राप्त हुए जिस पर महिलाओं ने अपने होठों के निशान लिपस्टिक के तौर पर लगा दिए थे और डेढ़ हजार वोट करीबन खारिज कर दिए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications
















