अमिताभ बच्चन के नाती जल्द करेंगे बॉलीवुड में एंट्री, जानकर चौंक जाएंगे आप, देखें 10 तस्वीरें
इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री का दौर चल रहा है। जहां एक तरफ जाह्नवी कपूर धड़क से डेब्यू कर चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान की फिल्में भी जल्द रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही अब चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में एंट्री मार चुकी हैं। वहीं अब इन दिनों एक नए स्टार किड सुर्खियों में हैं.. ये और कोई नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के नाती यानी अगसत्य बच्चन हैं।
[सलमान खान ने भरी पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की मां को किया इग्नोर, क्या बोली मधु चोपड़ा]
जी हां अगसत्य खुद को बॉलीवुड के लिए तैयार कर रहे हैं इसमें उनका साथ दे रहे हैं खुद नाना जी यानी अमिताभ.. वहीं श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा को लेकर भी ऐसी खबरें आई थीं कि वे जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। खैर! अगसत्य की बात करें तो उन्हें सीधा एक्टिंग या हीरो बनने में खास दिलचस्पी नहीं है।

आप जानकर चौंक जाएंगे कि अगसत्य निर्देशन में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी जाहिर की है। माना ये भी जा रहा है कि वे इसके लिए बकायदा कोर्स भी करने वाले हैं। बहरहाल हमें तो उनमें एक एक्टर बनने के सारे गुण नजर आते हैं। आगे देखें अगसत्य की 10 शानदार तस्वीरें और आप भी बताएं क्या आपको लगता है कि अगसत्य बॉलीवुड स्टार बन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications