ये हैं BEST..स्टाइल..हो या लुक्स..पापा-मम्मी क्या नाना-नानी से भी निकलीं आगे!
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान शायद आने वाले सितारों में सबसे ज्यादा फेमस हैं। अभी से ही उनके फैन फॉलोइंग कमाल की है और हो भी क्यों ना, आर्यन तो नहीं लेकिन नव्या सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं।
[#22Years: बॉलीवुड 'खिलाड़ी' तो अक्षय कुमार ही थे.. और रहेंगे.. ये रहा PROOF]
दोस्तों के साथ पार्टी हो या फिर कुछ और फंक्शन, नव्या अपने फॉलोअर्स को कभी निराश नहीं करतीं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब सोशल मीडिया पर नव्या की तस्वीरें वायरल ना हो रही हों।

हाल में भी नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें डाली जिसमें वो फ्रेंड्स के साथ इंज्वॉय करते नजर आ रही हैं।कुछ समय पहले उन्होंने अपने पापा और भाई के साथ नव्या ने कई तस्वीरें डाली थीं।
कोई शक नहीं कि फैशन के मामले में नव्या और आर्यन किसी फिल्म स्टार से कम नहीं। वैसे तो फिलहाल अभी उनके बॉलीवुड एंट्री में काफी समय है, लेकिन कोई शक नहीं कि जब भी वो डेब्यू करेंगे... वह धमाकेदार होगा।
नव्या पार्टी करने में काफी आगे रहते हैं। वो हमेशा से ही पार्टी की तस्वीरें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर डालती हैं और हमेशा ही वो काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आती हैं।
कुछ समय पहले उनके नाना यानी अमिताभ बच्चन ने उनको और आराध्या के नाम खत लिखा था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था और अमिताभ बच्चन की कईयों ने निंदा भी की थी।
नव्या नवेली की फिलहाल तो बॉलीवुड में डेब्यू की दूर दूर तक कोई चर्चा नहीं है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं और पढ़ाई खत्म होने के बाद ही वो आगे के करियर के बारे में सोचेंगी।
उनके डेब्यू या फिल्मों में आने या ना आने के सवाल पर बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने से बचते आया है।
दोस्तों के साथ मस्ती करते नव्या नवेली की एक और तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications







