जया बच्चन के एक सवाल पर ही भड़क पड़े थे अमिताभ, लोगों के बीच ही खूब सुनाई खरी-खोटी

Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan,

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में बिग बी के नाम से जाना जाता है और इतना ही नहीं उनकी हिट फिल्मों को आज तक लोगों ने खूब याद रखा है। बता दें कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को बॉलीवुड का सबसे पावरफुल कपल भी माना जाता है। इतना ही नहीं दोनों की लव स्टोरी के चर्चे भी खूब रहे और साथ ही साथ उनसे जुड़े किस्से भी आए दिन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। लेकिन आज हम एक दिलचस्प किस्सा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से जुड़ा हुआ सुनाने वाले हैं।

भरी महफ़िल में अमिताभ ने जया को लगाई फटकार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 3 जून साल 1973 में हुई थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में एक हिट जोड़ी के रूप में जानी जाती थी। साथ ही शादी के बाद भी उन दोनों के बीच का प्यार लगातार बढ़ता ही चला जा रहा था। लेकिन आज हम आपको एक इनकी जिंदगी का जबरदस्त किस्सा बताने वाले हैं जो कि बेहद ही हैरान कर देने वाला है। दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भरी महफिल में जया बच्चन को जमकर फटकार लगाई।

50वें जन्मदिन पर इंटरव्यू के लिए पहुंचे अमिताभ और जया

ये बात सुनने में काफी अजीब लग रही है लेकिन आपको बता दें कि ये किस्सा तब का है जब अमिताभ बच्चन अपने 50वां जन्मदिन पर मीडिया से रूबरू हुए और बातचीत की। उस समय मीडिया ने बिग बी से उनकी निजी जिंदगी से लेकर रेखा के साथ अफेयर को लेकर भी कुछ ऐसे सवाल किए जो कि काफी तीखे थे। लेकिन इसके बावजूद भी अमिताभ ने बहुत ही प्यार से इन सवालों के जवाब दिए और इंटरव्यू के बीच में वह लंच करने भी चले गए थे। इंटरव्यू के बाद एक्टर के लिए लंच रखा गया था। जहां पर वह जया बच्चन के साथ आए।

जया के सवाल पर भड़के बिग बी

इसी लंच के दौरान जया बच्चन पर अमिताभ बच्चन भड़क जाते हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि लंच के दौरान जया बच्चन ने एक्टर से पूछा कि 'चावल परोस दूं'। इस पर एक्टर भड़क गए और गुस्से में कहा कि 'आप ये जानती है कि मैं चावल नहीं खाता हूं, तो आप ऐसे सवाल मुझसे क्यों पूछ रही हो।' बता दें कि पत्रकार करण थापर ने अपनी किताब 'डेविल्स एडवोकेट: द अनटोल्ड स्टोरी' में इस बात का खुलासा किया। हालत जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच आज तक प्यार कम नहीं हुआ और बढ़ता ही गया। लेकिन जब एक्टर ने कई सारी फिल्मों में रेखा के साथ काम किया तो वह अपना दिल एक्ट्रेस को दे बैठे थे।

Read more about: amitabh bachchan jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X