जया बच्चन के तीन शब्द बोलते ही भड़क पड़े थे अमिताभ बच्चन, भरी महफिल में बिग बी ने किया पत्नी का अपमान

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों की जिंदगी के बारे में हमेशा फैंस जानना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के एक पुराने किस्से के बारे में बताने वाले हैं। जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 3 जून 1973 में हुई और शादी के इतने साल के बाद भी दोनों के बीच का प्यार कम होने के बजाय लगातार बढ़ता चला गया। लेकिन आज हम आपको दोनों की जिंदगी का एक अनसुना किस्सा बताने वाले हैं जिसमें अमिताभ बच्चन ने भरी महफिल में जया बच्चन को बुरी तरीके से फटकारा था।
रेखा की वजह से बिग बी का फूटा था गुस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब अमिताभ बच्चन 50 साल के हुए तो मीडिया से बातचीत करने के दौरान उनके लिए एक इवेंट रखा गया। इस इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन से उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कई सवाल किए गए और मीडिया ने उनकी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड भी कई तीखे सवाल पूछे। जिसमें रेखा से जुड़े सवाल भी किए गए। अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू तो काफी अच्छे से दिया लेकिन जब इंटरव्यू के बाद में लंच पर गए तो जया बच्चन के कारण उनका गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया।
बिग बी ने जया पर निकाला गुस्सा
मीडिया की खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन के लिए एक लंच रखा गया था और यहां पर जया बच्चन भी उनके साथ में थी। इसी समय जया बच्चन ने उनसे सवाल किया कि चावल परोस दूं? इसी सवाल पर मीडिया के सामने अमिताभ बच्चन का गुस्सा उतर गया और यह सारा गुस्सा मीडिया के सवालों का था। दरअसल अमिताभ बच्चन ने गुस्से में जया बच्चन को कहा कि "आप इस बात को बहुत अच्छे से जानती हैं कि मैं चावल नहीं खाता, तो आप यह क्यों पूछ रही हो?" इस किस्से का जिक्र कारण था पर ने अपनी किताब 'डेविल्स एडवोकेट: द अनटोल्ड' स्टोरी में किया।


Click it and Unblock the Notifications