अमिताभ बच्चन को इस एक सीन के लिए देने पड़े थे 45 रिटेक, 34 साल बाद भी यादगार है डायलॉग

अमिताभ बच्चन में 70 से 80 के दशक में काफी हिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं उनकी जबरदस्त फिल्मों के लिए सिनेमाघरों के बाहर लाइन लग जाती थी। लेकिन उनमें से एक फिल्म उनकी शराबी भी रही। बता दें कि इस फिल्म को प्रकाश मेहरा की प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया। बता दें कि यह फिल्म 2 घंटा 56 मिनट की बनाई गई थी। शराबी फिल्म को 18 मई 1984 में रिलीज किया गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ में ओम प्रकाश, प्राण, चंद्रशेखर, सीएस दुबे,रंजीत और जयाप्रदा भी नजर आए।
34 साल बाद भी इस फिल्म के डायलॉग हैं फेमस
वहीं अगर हम इस फिल्म के गानों की बात करें तो बप्पी लहरी ने अपनी आवाज से इस फिल्म में जादू डाल दिया था। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में उनके 45 रिटेक हुए थे और फिल्म का एक डायलॉग तो सुपरहिट चला गया था। आज 34 साल बाद भी लोग उस डायलॉग को जुबान पर ले आते हैं।
अमीर बाप की औलाद बने थे अमिताभ
बता दें कि प्रकाश मेहरा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में अमिताभ और जया प्रदा की जोड़ी भी बहुत ही मशहूर हुई थी। उस वक्त अमिताभ बच्चन के डूबते हुए करियर को प्रकाश मेहरा ने अपनी फिल्मों से सेट कर दिया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को एक अमीर बाप की औलाद के रूप में देखा गया और इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता प्राण ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी।
45 रिटेक के बाद डायरेक्टर हुए थे खुश
प्रकाश मेहरा के बारे में यह कहा जाता था कि जब तक कोई भी शार्ट उनके मन के अनुसार नहीं होता है वह तब उसे रिटेक करवाते रहते हैं। लेकिन शराबी फिल्म के दौरान एक सीन के लिए अमिताभ बच्चन की हालत खराब कर दी गई थी। एक हसीन को परफेक्ट बनाने के चक्कर में एक नहीं दो नहीं बल्कि 45 रिटेक करवा दिए गए थे। 2 घंटे की मेहनत के बाद में परफेक्ट शॉट मिला और डायरेक्टर खुश हो गए।
इस सीन के लिए अमिताभ को लेने पड़े कई टेक
अगर हम इसी सीन की बात करें तो आपको बता दें कि पार्टी के एक सीन में पिता का किरदार निभा रहे प्राण अपने बेटे अमिताभ को एक गेस्ट से मिलवाने के लिए लेकर जाते हैं। जहां पर अमिताभ एक शराबी शख्स को गले से लगा लेते हैं। लेकिन इससे शूटिंग के दौरान अमिताभ और उसे शराबी शख्स की आवाज मैच नहीं हो रही थी। बार-बार अलग तरीके से आवाज निकाली जा रही थी लेकिन फिर भी सटीक आवाज मैच नहीं हो पा रही थी। जिसके लिए कई बार टेक लेने पड़े। इसी बातचीत के दौरान एक डायलॉग निकल कर आया 'शराब की बोतल में मैं लेबल की तरह चिपक चुका हूं'।
फिल्म में मिले कभी ना भूलने वाले डायलॉग
'शराबी' फिल्म के गाने तो बेहतरीन ही थे लेकिन उसमें डायलॉग भी लाजवाब के। जब भी मूछों का जिक्र होता है तो शराबी फिल्म में मुकरी के साथ अमिताभ बच्चन के डायलॉग जहन में जरूर आ जाते हैं। आजकल इस डायलॉग को लोग अक्सर बातचीत में भी इस्तेमाल करते हैं और वह कहते हैं कि 'भाई मूछें हो तो नत्थू लाल जी जैसी वरना ना हो'। इसे डायलॉग के कारण मुकरी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications