..................... Amitabh Bachchan found the hook step of Jumma Chumma vulgar but shot after Jaya Bachchan approval - Hindi Filmibeat

पत्नी जया बच्चन की मंजूरी के बाद ही अमिताभ बच्चन ने दिया था ये चुम्मा... नहीं तो घर में मच जाता बवाल

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन हमेशा से ही अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आती है. अभी के वक्त में उन्हें बॉलीवुड में बिग बी के नाम से जाना जाता है. लेकिन आपको बता दें कि नब्बे के दशक में आई 'हम' फिल्म में उनका एक 'जुम्मा चुम्मा' नामक गाना फिल्माया गया था. जो कि आज भी बहुत ही लोकप्रिय है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ-साथ गोविंदा भी नजर आए थे. यह फिल्म उन दिनों तीन करोड़ के बजट में बनी और इसमें 16.8 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया.

जुम्मा-चुम्मा गाने को 3 भाषाओं में किया गया था कोरियोग्राफ

इस फिल्म में फिल्माए गए गाने 'जुम्मा चुम्मा' को आज भी लोग याद करते हैं और उसका हुक स्टेप भी हर किसी के जहन में बसा हुआ है. लेकिन इस आइटम नंबर के कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने हाल ही में इस गाने के डांस के हुक स्टेप के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन को इस डांस का हुक स्टेप काफी ज्यादा वल्गर लगता था. लेकिन चिन्नी बताते हैं कि उस गाने के लिए यह स्टेप करना काफी ज्यादा जरूरी भी था. उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी और तेलुगु के साथ-साथ कन्नड़ भाषा में भी इस गाने का कोरियोग्राफ हो चुका है.

अमिताभ बच्चन को जुम्मा-चुम्मा का हुक स्टेप नहीं था पसंद

दरअसल आपको बता दें कि फेमस टॉक्स ओं वीकेंड विद रमेश में चिन्नी ने कई सारी बातों का खुलासा किया और बताया कि "हम" के गाने 'जुम्मा चुम्मा' के लिए कोरियोग्राफर की आवश्यकता थी और उस समय गोविंदा ने मेकर्स को मेरे बारे में बताया. चिन्नी इंटरव्यू के दौरान बताते हैं कि अमिताभ को यह डांस स्टेप दिखाने के लिए वह उनकी वनिटी वैन में भी गए थे. लेकिन इस स्टेप को देखते ही एक्टर भड़क गए और उन्होंने कहा कि ये बहुत भद्दा लग रहा है, यह तुम क्या कर रहे हो? ये देखने में बहुत ही बुरा लग रहा है.

जुम्मा-चुम्मा गाने की शूटिंग कर जया बच्चन को दिखाया गया

चिन्नी ने इसी पर आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने उस दौरान अमिताभ बच्चन को इस बात का सुझाव दिया कि हमें अलग तरीके के स्टेप पर ट्राई करने चाहिए. लेकिन इस पर अमिताभ बच्चन ने बोला के पुराने वाले स्टेप्स को ही करके देख लेते हैं. अगर सही लगता है तो रख लेंगे वरना हटा देंगे. जिसके बाद में गाना शूट किया गया और एडिट करके सभी को दिखाया भी गया. जहां पर जया बच्चन भी आई थी और उन्हें यह आइटम नंबर काफी जगह पसंद भी आ गया था.

अमिताभ बच्चन के हुक स्टेप को मिली जया बच्चन की मंजूरी

चिन्नी ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि जुम्मा चुम्मा के स्टेप्स भले ही अमिताभ बच्चन को पसंद नहीं आए थे. लेकिन जब हमने फाइनल रिलीज करने से पहले जया बच्चन को यह डांस दिखाया तो उनका रिस्पांस काफी अच्छा आया. उन्होंने आगे कहा कि जया जी को इस डांस को देखकर सभी लग गया था कि यह हुक स्टेप लेट हो जाएगा. उन्होंने तो यह भी कहा था कि यह हुक स्टेप लोगों को खूब याद रहेगा. अभिनेत्री ने खुद अमिताभ बच्चन को इस स्टेप को करने के लिए कहा था.

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X