बहूरानी के साथ अमिताभ बच्चन करते थे जमकर फ्लॉर्ट, अब बोले- "तब बहू नहीं थी, और अब..."

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दोनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और इसको वह होस्ट भी कर रहे हैं. बता दे की शो के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान एक्टर ने अपनी पुरानी यादों को याद किया. एक्टर ने फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरा रे को याद किया. इस गाने में वह अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ में नजर आए थे. यहां तक की यह गाना काफी ज्यादा हिट भी गया था.
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 में नजर आए बिग बी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि हरियाणा के कंटेस्टेंट अभिषेक गर्ग को 12,50,000 रुपए के लिए 12वां प्रश्न पूछा गया. जो की पीयूष मिश्रा के बैंड 'Ballimaaran' के बारे में था. अभिषेक ने इस सवाल का सही जवाब दिया और पुरस्कार राशि जीत ली.
कजरा रे गाने में ऐश्वर्या संग कम करने पर कही बात
इसके बाद में मेगा स्टार ने 'Ballimaaran' को लेकर कुछ साझा किया और बताया कि इस शब्द का इस्तेमाल उनके गाने कजरा रे में भी हुआ था. जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में बिग बी को देखा गया था. यादें ताजा करते हुए अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि उसमें हम तीनों थे, तब ऐश्वर्या मेरी बहू नहीं थी और अब बन गई है, इसीलिए बहुत ही अभिषेक थे और हम भी थे... उसे गाने में यह बोल भी थे.
कंटेस्टेंट ने अपने प्रति नरम व्यवहार करने का किया अनुरोध
इसके बाद इसी एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट डॉक्टर अभिषेक गर्ग ने अमिताभ बच्चन को उनके प्रति नरम व्यवहार करने के लिए अनुरोध किया. जिसके पीछे का कारण कहते हुए कंटेस्टेंट ने कहा कि उनका नाम बिग बी के बेटे अभिषेक के समान ही है और इसीलिए वह थोड़ी सी नरमी के हकदार भी हैं.
अभिषेक बच्चन को लेकर बिग बी ने जताई चिंता
लेकिन इसी पर अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा कि वह उन्हें डॉक्टर साहब बुलाएंगे, ऐसा इसीलिए क्योंकि अभिषेक कहने पर उन्हें अपने बेटे की याद आ जाएगी. वह अपने बेटे के ठिकाने के बारे में फिर सोचते रहेंगे. अमिताभ बच्चन ने कहा कि "अभिषेक भी बोला जा सकता है आपको, लेकिन उसके बाद मुझे घर जाना पड़ेगा, फिर लगता है कि वह कहां गए होंगे, क्या कर रहे होंगे, उनके जीवन में क्या चल रहा है, इन सभी पर ध्यान चला जाता है."


Click it and Unblock the Notifications