..................... amitabh bachchan film sooryavansham rejected by 13 bollywood actors flopped at box office but hit on tv - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फ़िल्म ने टीवी पर तोड़े रिकॉर्ड, 13 सितारों ने मारी थी ठोकर, बिग बी मार ले गए बाज़ी

Amitabh Bachchan, Sooryavansham

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने 'सूर्यवंशम' फिल्म में काफी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। लोग आज भी उनकी इस फिल्म को देखना काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन ने हीरा ठाकुर का किरदार निभाया। हालांकि हैरानी की बात तो यह है कि 'सूर्यवंशम' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन जब इसको टीवी पर टेलीकास्ट किया गया तो यह सुपरहिट साबित हुई। इसी के अलावा इस फिल्म को 13 बॉलीवुड सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर 'सूर्यवंशम' फिल्म हुई थी फ्लॉप

'सूर्यवंशम' फिल्म एक फैमिली ड्रामा फ़िल्म थी। जिसको साल 1999 में रिलीज किया गया। इसमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया। वह बेटे और पिता दोनों की किरदार में नजर आए। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। लोगों का मानना था कि ये फिल्म हिट साबित होगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा कादर खान और अनुपम खेर के साथ-साथ सौंदर्या और रचना बनर्जी भी थी।

बिग बी से पहले 13 सितारों को ऑफर हुई थी फिल्म

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन से पहले 'सूर्यवंशम' फिल्म को 13 सितारों को ऑफर किया गया था। इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सनी देओल, सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, सैफ अली खान, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, मिथुन चक्रवर्ती, आमिर खान और अक्षय कुमार का भी नाम शामिल है। हालांकि किसी ने भी इस फिल्म को करने के लिए हम ही नहीं भरी। लेकिन बाद में जब बिग बी को इस फिल्म को ऑफर किया गया तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ने रचा इतिहास

थिएटर में रिलीज होने के बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया और इसने इसी दौरान इतिहास रच दिया। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई। 23 साल बाद तक आज भी इस फिल्म को टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है और लोग काफी उत्साह से इसे देखते भी हैं। टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद में यह फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्म साबित हो गई थी।

Read more about: amitabh bachchan sooryavansham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X