15Years: सलमान ने छिनाई फिल्म, अमिताभ बच्चन ने चुराई लाइमलाइट, इमोशनल हो गई ऑडिएंस
बॉलीवुड में यूं तो एक से बढ़कर एक फिल्में हर साल रिलीज होती हैं। वहीं ऐसी फिल्में कम ही होती हैं जो ऑडिएंस के दिलों में बस जाती हैं। ऐसी ही आज के ही दिन 15 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी। ये फिल्म थी अमिताभ बच्चन की बागबान.. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के दमदार और इमोशनल अवतार ने ऑडिएंस को जितना इंप्रेस किया उतना ही रुलाया भी। फिल्म का एक-एक किरदार इतना शानदार था कि बागबान को तो हिट होना ही था।
[कमरे में बंद रहे नाना पाटेकर, अब शुरु कर दी Housefull 4 की शूटिंग, विवादों के बीच नहीं रोका काम]
इस मल्टी स्टारर फिल्म में अहम किरदार में सलमान खान भी थे। आलोक के किरदार में सलमान खान ने एक आदर्श बेटे का किरदार निभाया था। वहीं उनके इस किरदार को लोगों ने बहुत पसंद भी किया था लेकिन सलमान इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे। चौंक गए न! आलोक के किरदार के लिए पहली पसंद कोई और सुपरस्टार थे, जिनके रिजेक्ट करते ही सलमान ने ये सुपरहिट फिल्म हथिया ली।

इस फिल्म में माता-पिता के बलिदानों और अपने बेटों से उनकी अपेक्षाओं की बात की गई है। इस जिम्मेदारी को पूरी करने में कई बेटे फेल हो जाते हैं। वहीं ऐसे बेटे भी हैं जो पेरेंटेस के प्रति इस जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं। तो चलिए आगे जानें इस फिल्म से जुड़ी 10 बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











