एक और दाग..लेकिन ये है 'बच्चन' परिवार
बच्चन यह टाइटल हीं अपने आप में कई सवालों के कई जवाब देने के लिए काफी है। अमिताभ बच्चन खुद कई मायनों में एक पिलर की तरह खड़े रहते हैं। उनका परिवार संस्कार, तहजीब के मामले में नंबर एक माना जाता है।
वैसै तो इस सबके बीच कई बार इस परिवार के बारे में कई खबरें आती रहती हैं जैसे ऐश और जया में मनमुटाव। अमिताभ और अमिषेक का अलग रहना । अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं कि ऐश ने रेखा को एक अवार्ड शो में मां कह दिया था। काफी पहले अमिताभ भी बोफोर्स मामले में आड़ो हाथों लिए गए थे।
[फ्लॉप होकर भी ब्लॉकबस्टर हैं ये फिल्में.. टूटे कई रिकॉर्ड]
अब एक और नई कंट्रोवर्सी या मुश्किल इस परिवार के सामने आई है। वो है पनामा लिस्ट मामले से निपटने की चुनौती। दरअसल इसमें अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के नाम सामने आए हैं। टैक्स बचाने के लिए दूसरे देशों में पैसा छिपाने के मामले में भारत से कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं।
इसमें इन दोनों के नाम भी हैं। इसे न्यूज एक्सप्रेस ने जारी किया है। इस मामले की जांच में खुद आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन शामिल हैं तो जाहिर जांच तो बिल्कुल निष्पक्ष होगी और मामला भी जल्द साफ होगा।
उधर अरूण जेटली ने कहा है कि अगर नाम सही पाए गए तो किसी को बख्सा नहीं जाएगा। ये भी सच है कि किसको किसको बख्सा जाएगा सभी तो सेलीब्रिटी या नामी गिरामी हस्ती हैं। मामला गंभीर है लेकिन इससे भी परिवार जल्द हीं निकल लेगा। फिलहाल देखते कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications