बच्चन परिवार में किसकी है कितनी संपत्ति, कौन है सबसे ज़्यादा अमीर, जानें पूरी खबर

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन इसी बीच अयोध्या में 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदने को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन आज हम आपको बच्चन परिवार की कुल नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल की हो चुकी है और आज भी वह एक्टिंग में एक्टिव नजर आते हैं। उनकी अदाकारी का हर कोई दीवाना है। लेकिन उनकी फैमिली में सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि कई सारे और भी सुपरस्टार मौजूद है। जो हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि बच्चन परिवार में सबसे ज्यादा कौन अमीर है और कौन कितना कमाता है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सात हिंदुस्तानी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहली सैलरी के तौर पर ₹500 दिए गए थे। लेकिन आज के वक्त में वह एक फिल्म के लिए 6 करोड़ जैसी मोटी रकम लेते हैं। खबरों के अनुसार वह 3190 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय की बात करें तो आपको बता दें कि वह बच्चन परिवार के इकलौती बहू है। लेकिन इससे पहले वह बॉलीवुड की सुपरस्टार मानी जाती है और उनकी कुल नेटवर्थ 776 करोड रुपए की बताई जाती है। फिल्मों के अलावा ऐश्वर्या राय ब्रांड शूट से भी करोड़ों में कमा लेती है।
जया बच्चन
जया बच्चन भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि वह बिग बी की पत्नी भी है। बता दे कि वह 660 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। कुछ वक्त पहले उन्हें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में देखा गया था।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे हैं और आपको बता दें कि अगर हम उनकी संपत्ति की बात करें तो वह 212 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा वह प्रो कबड्डी टीम और फुटबॉल टीम के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।
श्वेता बच्चन
श्वेता बच्चन भी अमिताभ बच्चन की इकलौती बेटी है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्मी करियर को छोड़कर बिजनेसमैन से शादी करने का फैसला लिया। अगर उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो वह 60 करोड रुपए की संपत्ति की मालकिन है।
नव्या नवेली नंदा
अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। बता दे कि वह 15 करोड रुपए की मालकिन भी बन चुकी है।
अगस्त्य नंदा
अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा भी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दे कि उन्होंने द आर्चीज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस वक्त वह 2 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications