अमिताभ बच्चन के सामने आते ही खुल गया था टॉप एक्ट्रेस का... सन्न रह गए थे पति, बिग बी नहीं होते तो...

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है। बता दे कि आज के वक्त में वह बॉलीवुड की एक ब्रांड बन चुकी है। अगर वह फिल्मों में काम करती है तो उनके नाम से ही फिल्में चल जाती है। एक समय हुआ करता था जब माधुरी दीक्षित को फिल्मों में देखने के लिए थिएटर में लाइन लगा करती थी।

शादी के बाद डॉ नेने को पता चली माधुरी की ये बात

आज भी बच्चा-बच्चा माधुरी दीक्षित का नाम जानता है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्री राम नेने को इस बारे में कोई खबर ही नहीं थी। माधुरी दीक्षित से शादी के बाद में डॉक्टर नेने के सामने एक ऐसा राज खुला जिसको जानकर वह काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। तो चलिए बताते हैं कि क्या है यह खास किस्सा...

ऐसे ही दोनों की पहली मुलाक़ात

दरअसल माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने अमेरिका बेस्ड एक कार्डियोवैस्कुलर सर्जन माने जाते हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार अमेरिका में हुई और खबरों के अनुसार माधुरी दीक्षित के भाई अजीत दीक्षित की एक पार्टी में दोनों पहली बार मिले। माधुरी और नेने एक दूसरे को धीरे-धीरे पसंद करने लग गए थे।

माधुरी ने की थी आम लड़की की तरह डॉ नेने से मुलाक़ात

माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि डॉ नेने को इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि वह फिल्मों में काम करती हैं। माधुरी उनसे सिर्फ एक आम लड़की की तरह मिला। एक्ट्रेस को डॉ नेने की ये बात काफी पसंद आई कि वह एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद करते हैं। इसके बाद दोनों ने अमेरिका में 17 अक्टूबर 1999 में परिवार के लोगों के बीच में शादी रचाई। एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया।

अमिताभ बच्चन को देख डॉ नेने हुए हैरान

माधुरी दीक्षित की शादी की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया था और हर कोई हैरान रह गया था। कुछ खबरों के अनुसार वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे पहुंचे थे। जिसमें अमिताभ बच्चन का भी नाम शुमार है। इसके बाद में माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेने को यह बात जानकर काफी हैरानी हुई और पता चला कि माधुरी दीक्षित एक बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है।

Read more about: amitabh bachchan madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X