Pic of the day: जब नन्हीं सी करीना कपूर को गोदी में उठाकर खिलाते थे अमिताभ बच्चन

आज इंटरनेट पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसने सबका दिन बना दिया है। ये तस्वीर है नन्हीं सी करीना कपूर की जिन्हें गोद में उठाकर खिला रहे हैं अमिताभ बच्चन। तस्वीर में श्वेता बच्चन और करिश्मा कपूर भी दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर में कई बच्चे हैं और साथ में उन बच्चों का ध्यान रखते हुए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन। देखने से ऐसा लग रहा है कि या तो सारे बच्चे किसी बर्थडे पार्टी में है या फिर शायद किसी फिल्म शूटिंग के सेट पर।

amitabh-bachchan-entertais-a-kid-kareena-kapoor-by-holding-her-in-his-arms

ये तस्वीर खींची है, जगदीश औरंगाबादकर ने। अमिताभ बच्चन की एक फैन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए उनसे पूछा कि आपने गोद में किसे ले रखा है जिसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा बेबो - करीना कपूर।

वैसे अमिताभ बच्चन पहले भी नन्हीं सी करीना के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर चुके हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि करीना ने अपने पैर में चोट लगा ली है और मैं उसकी ड्रेसिंग कर रहा हूं।

ये तस्वीर उस समय की है जब अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर साथ में कोई फिल्म कर रह थे। फिल्म का नाम था पुकार जिसकी शूटिंग गोआ में चल रही थी। उसी दौरान, करीना ने खेलते खेलते अपने पांव में चोट लगा ली थी।

वैसे करीना कपूर बचपन से ही इतनी नटखट और शरारती थीं, देखिए उनकी कुछ बेहद दिलचस्प तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X