परिवार में दरार के बीच बहू ऐश्वर्या राय के लिए ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन, "हमारी बहूरानी जो है..."

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपने शो कौन बनेगा करोड़पति जूनियर को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 AD को लेकर भी चर्चा में है। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बातों को शेयर किया है। दरअसल एक्टर ने बताया कि उनकी बहू ऐश्वर्या राय तुलु है और वह घर जाकर उनसे यही कहेंगे कि वह तुलु के दो शब्द सीख कर आ गए हैं।
अमिताभ बच्चन तुलु भाषा सुन हुए हैरान
दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 15 का नया एपिसोड प्रतियोगी प्रतिष्ठा शेट्टी के साथ शुरू हुआ। अमिताभ बच्चन भी पूरे उत्साह के साथ में इस दौरान खेलते हुए नजर आए। लेकिन खेल शुरू होने से पहले प्रतियोगी के पिता उनको अपनी मातृभाषा में शुभकामनाएं भी देते हैं। उन्होंने उनको कुद्रे कहा और इसका तुलु (तेलुग) में अर्थ होता है कि घोड़ा। इस चीज को देखकर अमिताभ बच्चन काफी हैरान रह गए थे।
प्रतियोगी के पिता उन्हें गधा कहकर किया संबोधित
प्रतिष्ठा ने बताया कि उनके पिता उनको कुद्रे या कट्टे यानी कि गधा कहकर बुलाते हैं। यह सुनकर बिग बी भी दंग रह गए थे। इसके बाद में उन्होंने प्रतिष्ठा और उनके माता-पिता को तुलु के दो शब्द सीखने के लिए धन्यवाद दिया। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी तुलु है। उन्होंने कहा कि वह घर जाकर उनको बताएंगे कि उन्होंने तुलु के दो शब्द सीख लिए हैं।
अमिताभ बच्चन ने सीखे तुलु के दो शब्द
अमिताभ बच्चन ने इस दौरान कहा कि यह तुलु भाषा में है ना, आपका बहुत धन्यवाद। आज हम घर जाकर दो शब्द बोल पाएंगे। दरअसल हमारी बहु रानी जो है वह तुलु है। लेकिन उनको यह तो नहीं बोल सकते हैं लेकिन हम कहेंगे कि हमने तुलु के दो शब्द सीख लिए हैं। इसके बाद में अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी के पिता को अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें कुद्रे के रूप में संबोधित ना किया जाए। इसके बजाय उन्होंने कोई उपनाम देने के लिए कहा। प्रतियोगी के पिता उन्हें प्रति भी कहते हैं। अमिताभ बच्चन को यह नाम काफी पसंद आया और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए काफी सुविधाजनक होगा।


Click it and Unblock the Notifications
