10 चेहरे..1 सुपरस्टार इंसान.. पर तस्वीरें कर देंगी हैरान
यूं हीं अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक, बिग बी और मेगास्टार नही कहते। उनका फिल्मों में बस होना हीं फिल्म के लिए काफी होता है ठीक वैसे हीं जैसे सचिन तेंदुलकर का क्रीज पर होना हीं क्रिकेट प्रेमियों को रिलैक्स और एक्साइटिंग कर दिया करता था।
अमिताभ फिल्मों को लेकर एक्सपेरिमेंटस तो करते हीं रहते हैं साथ हीं अमिताभ फिल्मों के किरदार के अनुसार खुद को इस कदर ढालते हैं मानो इसके लिए बिग बी से परफेक्ट कोई हो हीं नहीं सकता।
बिग बी की नई रिलीज फिल्म वज़ीर में भी अमिताभ काफी अलग रूप में दिख रहे हैं। अमिताभ इसमे एक डिसेबल चेस मास्टर की भूमिका में हैं । इसके बारे में अमिताभ ने कहा था कि 'वज़ीर' में पंडित ओमकार नाथ का किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग रहा। उनका कैरेक्टर इसमें व्हील चेयर में बैठे, सफेद बाल और अलग तरह की मूंछें हैं जिसमें अमिताभ फिट बैठ रहे हैं।
सलमान शाहरूख की दोस्ती छोड़िए...ये हैं बॉलीवुड के रील फ्रेंड्स!
बात अमिताभ के शुरूआती दिनों की फिल्म 'लावारिस' की हो या 'पा' की । लावारिस के गाने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है में वो साड़ी में भी दिखे तो पा में प्रोगेरिया पीड़ित 12 वर्षीय बच्चे का किरदार निभाया।
हम आज आपको अमिताभ के कुछ ऐसी हीं लुक्स और किरदारों से रूबरू कराएंगे जिनमें वो अलग अवतार में नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











