फिल्म जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने करोड़ों की फीस छोड़ दी, सिर्फ एक शर्त पर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में कई दशक निकाल दिए हैं। उन्होंने करीब सभी सुपरहिट निर्देशकों व कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और कला से खूब नाम कमाया और आज वह अरबपति की लिस्ट में शुमार हैं। वैसे तो अमिताभ बच्चन के पास टॉप डायरेक्टर्स की लाइन लगी होती है लेकिन एक वाक्या वो है भी है जब अमिताभ बच्चन ने फिल्म की स्क्रिप्ट खुद उठाकर पढ़ी और फिर फिल्म को फ्री में करने का भी मन बना लिया।
शायद उनके करियर में ऐसा कभी ही हुआ होगा, लेकिन एक निर्देशक के काम और उनकी प्रतिभा को देखकर अमिताभ बच्चन ने उनके साथ काम करने का मन बनाया और फ्री में ही काम करने का तय किया। बिग बी के इस निर्णय को सुन उस निर्देशक के भी होश उड़ गए थे। दरअसल हुआ यूं कि आज के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार संजय लीला भंसाली ही वह डायरेक्टर थे जिसके काम को देखकर बिग बी ने काम करने का मन बनाया था।
एक समय था जब संजय लीला भंसाली बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया करते थे। वह विधु विनोद चोपड़ा के अंदर काम करते थे। लेकिन संजय लीला भंसाली ने खुद की फिल्म बनाने का ठाना। पूरे जोश और उत्साह के साथ संजय लीला भंसाली ने फिल्म खामोशी- द म्यूजिकल बनाई। इस फिल्म में सलमान खान, मनीषा कोइराला,नाना पाटेकर नजर आए। भंसाली का करियर शुरू होने से पहले ही डूब गया और फिल्म बुरी तरह पीट गई।
जब अजय देगवन को KISS करने से करीना कपूर ने कर दिया था मना, चौंकाने वाली है वजह!


Click it and Unblock the Notifications











