50 YEARS: जब अमिताभ बच्चन ने साइन की थी पहली फिल्म- ऐसे बने 'सदी के महानायक'
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में आज यानि की 15 फरवरी को 50 साल पूरे कर लिये हैं। 15 फरवरी 1969 को ही अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' साइन की थी। कोई शक नहीं कि बिग बी बॉलीवुड ने अनूठे कलाकारों में एक हैं। 50 सालों में पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित इस मेगास्टार ने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं।
चार राष्टीय पुरस्कार विजेता इस अभिनेता ने हर फिल्म के साथ खुद को दमदार साबित किया है। शंहशाह हो या अग्निपथ, पीकू हो या पिंक.. बिग बी हमेशा प्रभावित करने में सफल रहे हैं। वहीं, आज भी वह नए कलाकारों में सामने अपनी छाप छोड़ने में सफल हैं। बिग बी आने वाले समय में बदला, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने 50 सालों के करियर में इतनी बेहतरीन फिल्में की हैं, इतने यादगार रोल किये हैं, जिनमें से कुछ को चुनना काफी मुश्किल है। लिहाजा, हमने उनके कुछ यादगार पॉपुलर किरदारों को यहां शामिल करने की कोशिश की है। यदि आप किसी और किरदार को जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।


Click it and Unblock the Notifications