इस बच्चे ने स्टारडम के बाद खाई ठोकर, चमकी ऐसी किस्मत कि बना 3 हज़ार करोड़ का मालिक

Amitabh Bachchan Childhood Photo: अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन इस बार हम एक ऐसे सुपरस्टार की बचपन की तस्वीर लेकर आए हैं जिन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। एक वक्त तो ऐसा आया जब करोड़ों कमाने वाला यह एक्टर पूरी तरीके से बर्बाद हो चुका था।
इस एक्टर ने खूब मेहनत करने के बाद एक ऐसी शख्सियत पाई कि आज उनके नाम को बहुत ऊंचा दर्जा दिया जाता है। अगर आप इस प्यार से बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार और महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन है।
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में काफी सारी फिल्मों में काम किया और करोड़ों रुपए की कमाई भी की। हालांकि कुछ वक्त के बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खोली और इसका नाम ए बी सी एल यानी कि अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड रखा गया था। एक्टर को इस कंपनी में भारी नुकसान हुआ और 90 करोड़ का कर्ज चढ़ गया।
अमिताभ बच्चन बहुत ही बुरे वक्त से गुजरने लगे और कई रिश्तों को उन्होंने बदलते भी देखा। लेकिन एक शख्स था जो कभी नहीं बदला और वह थे धीरूभाई अंबानी। उन्होंने अमिताभ बच्चन की मदद की और यशराज चोपड़ा से मदद मांगी। तब यशराज चोपड़ा ने 'मोहब्बतें' फिल्म का अमिताभ को ऑफर दिया था।
इस फिल्म के जरिए अमिताभ की किस्मत ऐसी चमकी कि उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन को 'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट करने का मौका मिल गया था। आज इसी शो के दम पर वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। वह अपनी दमदार आवाज को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे।


Click it and Unblock the Notifications











