Video: ना ऐश्वर्या-ना जया.. इस हसीना को रैंप वॉक करते देख अमिताभ बच्चन बजाने लगे सीटियां

Amitabh Bachchan Shweta Bachchan Viral Video: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है, आपको बता दें कि वह एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ एक पति और पिता भी है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि वह अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी भरपूर समय देते हैं। उनका अपने बच्चों श्वेता और अभिषेक के साथ में भी काफी गहरा रिश्ता है।
अक्सर अमिताभ बच्चन अपने बच्चों को मोटिवेट करने का कोई भी मौका हद से जाने नहीं देते। अब हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद में फैन्स भी अमिताभ बच्चन के जेस्चर के दीवाने हो गए।
दरअसल कुछ साल पहले श्वेता बच्चन ने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया था। जहां पर उनको सपोर्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी पहुंचे थे। जब श्वेता स्टेज पर रैंप वॉक कर रही थी तो हर एक पिता की तरह ही अमिताभ बच्चन के चेहरे पर भी खुशी देखी जा सकती है।
वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी लाडली बेटी श्वेता को चीयर अप करते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं अपने फोन में वह अपनी बेटी को कैप्चर भी करते हुए देखे जा सकते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सीटीयां भी बजाई और दूसरी तरफ जया बच्चन भी बेटी को देखकर खूब तालियां बजाती हुई नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications