3-3 सुपरस्टार.. एक ब्लॉकबस्टर.. हुए थे 3 धामाके.. 8 साल बाद भी SUPERHIT
बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने यूं तो अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वहीं इन सबमें एक ऐसी फिल्म भी ही जिसके किरदार के लिए अमिताभ की जितनी तारीफ की जाए कम है। हम बात कर रहे हैं आठ साल पहले आई उनकी फिल्म पा की। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और अभिषेक बच्चन जैसे सुपरस्टार्स भी दिखे थे।
[बॉलीवुड के 'राजकुमार'.. एक रात में 3 अवॉर्ड.. खत्म होगा 8 सालों का इंतजार..SUPERHIT]
इस फिल्म की खास बात ये भी है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन अपने रियल लाइफ बेटे अभिषेक के बेटे के किरदार में नजर आए थे। वहीं इस फिल्म में विद्या बालन ने अमिताभ की मां का किरदार निभाया था। कुछ ऐसे तैयार हुई थी ये बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म जो आज भी सुपरहिट ही मानी जाएगी।

पिता-बेटे और दो प्यार करने वालों के कॉम्पलीकेटेड रिश्तों पर बनी इस फिल्म में अमिताभ ने एक प्रोजेरिया पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था। इस बीमारी में बच्चा बेहद कम उम्र में वृद्ध बन जाता है। फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और विद्या बालन को तीन-तीन अवॉर्ड मिले थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन कैसे बने बच्चे, इससे जुड़ा भी एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें और देखें अमिताभ का ऐसा रूप जो पहले कभी नहीं दिखा।


Click it and Unblock the Notifications











