बेटे अभिषेक बच्चन के कारण जब बुरी तरह रो पड़े मिताभ बच्चन, बोले- हर कोई करता है असफलता का सामना...

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म घूमर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. लेकिन आपको बता दें कि अब इस फिल्म पर एक्टर के पिता और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपना रिएक्शन साझा किया है. बता दें कि बिग बी ने इस बात का जिक्र अपने ब्लॉग में किया.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के दौरान अपने ही बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म का जिक्र करते हुए यह लिखा कि "मैंने घूमर को बैक टू बैक दो बार देख लिया. रविवार दोपहर और फिर रात में. लेकिन यह अविश्वसनीय नजर आई और जब आपकी संतान इसका हिस्सा होती है तो आप बिल्कुल भी इस से नजरें नहीं हटा पाते हैं. इस फिल्म को देखने के बाद मैं अपने विचारों को आपके साथ में सजा नहीं कर पा रहा हूं. मेरी आंखें भी बीत गई हैं."

फिल्म की कहानी

अमिताभ बच्चन ने इसी के आगे यह भी लिखा कि "यह क्रिकेट के खेल और एक लड़की की कहानी है. जो कि उसकी महत्वाकांक्षा से जुड़ी हुई है. आर बाल्की ने इसको बहुत ही आसान तरीके से एक मुश्किल और अहम मुद्दे को दशकों तक पहुंचाया है. मैं यह बहुत अच्छे से जानता हूं कि एक हारा हुआ व्यक्ति क्या महसूस करता होगा. अब यह देखना चाहूंगा कि एक विजेता क्या और कैसा महसूस करता है."

हर किसी ने किया है असफलता का सामना

बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे यह भी लिखा कि हमेशा अपने जीवन में हर कोई असफलता का सामना अवश्य करता है. इसीलिए हम बहुत अच्छे से जानते हैं कि उस समय कैसा महसूस होता है, लेकिन जब एक विजेता सफल हो जाता है तो उसे कैसा महसूस होता है. यह एक चुनौती है जिसका हम सभी को सामना करना होता है. हम सभी इसके लिए कोशिश करते हैं. यहां तक कि हमको इसके लिए संघर्ष भी करना होता है और फिर जब हम को पता चलता है कि दरवाजा बंद है तो हम इसे तोड़ दिया करते हैं.

18 अगस्त को रिलीज हो रही है अभिषेक बच्चन की फिल्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर को हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त हुआ. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ और शबाना आजमी और अंगद बेदी भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को 18 अगस्त सिनेमा घरों में रिलीज कर दिया जाएगा. यहां तक कि इस फिल्म के दौरान अभिषेक एक कोच का किरदार निभाने वाले हैं.

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X