मनोज कुमार की वजह से महानायक बने अमिताभ बच्चन, मुंबई छोड़ रहे बिग बी को ऐसे दिया था सहारा!

Manoj Kumar Amitabh Bachchan Unknown Fact- दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज देहांत हो गया, वो 87 साल के थे। मनोज कुमार को लेकर कई बातें काफी मशहूर हैं। काफी कम लोग जानते हैं कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज उनकी वजह से इस मुकाम पर हैं।
ऐसा क्या हुआ था? इसको लेकर काफी कम लोग जानते हैं लेकिन अमिताभ बच्चन भी इसका जिक्र कर चुके हैं। भले ही अमिताभ बच्चन की उम्र इस वक्त 82 साल है और वो आज भी लगातार काम कर रहे हैं।
ऐसे काफी कम एक्टर हैं जो कि इस उम्र तक काम कर पाए हैं। लेकिन बिग बी टीवी के साथ साथ इस उम्र में फिल्में तक कर रहे हैं। उनका चार्म किसी तरह से कम नहीं हुआ है। इस साल भी वो कुछ फिल्मों का हिस्सा होंगे।
मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन को रोका
अमिताभ बच्चन का एक दौर आया था कि लाइन से उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। ये वक्त ऐसा था कि उनको कहीं पर काम नहीं मिल रहा था। तब बिग बी काफी परेशान हो गए तो उन्होने फैसला किया कि वो मुंबई छोड़ देंगे और दिल्ली में जाकर अपने मां-बाप के पास रहने लगेंगे। तब मनोज कुमार ने उनको इस हाल में देखा और अपनी एक फिल्म में मौका दिया जिसका नाम 'रोटी, कपड़ा और मकान' था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और लोग आज भी फिल्म को देखते हैं। रोटी, कपड़ा और मकान में मनोज कुमार ने एक कहानीकार के रूप में काम किया था जिसके लिए उनको 11 रुपए मिले थे।
अमिताभ बच्चन मानते हैं कर्ज
अमिताभ बच्चन आज भले ही किसी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन एक दौर था जब उन्होने काफी संघर्ष किया था। मनोज कुमार के द्वारा दी गई उस फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन आज भी एहसान मानते हैं। ये वो पल था जब महानायक ने वापस काम करना शुरु किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हालांकि उसके बाद भी उनका बुरा वक्त आया लेकिन तब तक वो अमिताभ बच्चन एक महानायक बन चुके थे। ये वो दौर था जब उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी और गोविंदा ने भी उनका साथ दिया था। हालांकि मनोज कुमार ने जब उनका हाथ थामा था उस वक्त अमिताभ बच्चन अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे।
मनोज कुमार को मिले ढेरों सम्मान
भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने अभिनय के दमपर काफी कुछ हासिल किया था। इसी वजह से उनको कई सारे अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। फिल्मों से जुड़ा शायद ही कोई ऐसा अवॉर्ड है जो कि मनोज कुमार को नहीं मिला। चाहें वो दादा साहब फाल्के अवॉर्ड हो, पद्मश्री हो या फिर फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट.. हर तरह के अवार्ड्स से उनको सम्मानित किया जा चुका है। मनोज कुमार जैसे दिग्गज और सीरियस अभिनेता सदियों में एक बार आते हैं। आज उनका यूं चले जाना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद है।
मनोज कुमार की पहली फिल्म
मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत उस वक्त की थी जब दिलीप कुमार जैसा सितारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चमक रहा था। ये वो दौर था जब शानदार अभिनेता अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे थे। मनोज कुमार का करियर फिल्म उपकार से शुरु हुआ था और ये 1967 का समय था।
सिनेमा धीरे धीरे आगे की ओर बढ़ रहा था और मनोज कुमार ने लोगों का दिल जीता। इस फिल्म में मनोज कुमार ने जो काम किया वो लाल बहादुर शास्त्री से प्रभावित किरदार था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। मनोज कुमार ने इसके बाद ज्यादातर फिल्मों अपना नाम भारत ही रखा था, यही कारण है कि उनको बॉलीवुड का भारत कुमार कहा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications














