इस करोड़ों के घर में अमिताभ बच्चन- जया के शादी के पूरे हुए 47 साल, देखिए जलसा की Inside Pic
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 47 साल हो गए हैं। 3 जून यानी कि आज ही के दिन बच्चन परिवार की बहू बनी थीं जया बच्चन। अमिताभ और जया बच्चन की मुलाकात, प्यार और शादी के कई किस्से आज आप पढ़ रहे होंगे। लेकिन आज हम आपको वो चीज दिखाने जा रहे हैं जिसका अहम बच्चन परिवार के लिए सबसे अधिक है।
वो है मुंबई का सबसे लोकप्रिय घर जिसे आप सभी जलसा और प्रतिक्षा के नाम से जानते हैं। अगर कोई मुंबई आए और अमिताभ और जया बच्चन के इस घर को नहीं देखा तो समझ लीजिए उसने फिर कुछ देखा ही नहीं। अमिताभ और जया की शादी के 47 साल जलसा की दीवारों ने देखा है। जहां पर दोनों ने अभिषेक और श्वेता का जन्म देखा है।

माता तेजी बच्चन और पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की गूंज है इस घर में। इन दिनों लॅाकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी सारी नई-पुरानी याद के साथ इसी घर में समय बिता रहे हैं।
चलिए फिर ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए आपको दिखाते हैं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का ये प्यारा आलीशान घर...प्रतीक्षा अमिताभ के सबसे पुराने घरों में एक है लेकिन अब बिग बी जलसा में कई सालों से रह रहे हैं।बिग बी का खूबसूरत घर जलसा 10,25 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। अमिताभ बच्चन का मानना है उनका घर उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है क्योंकि उससे उनकी और पूरे परिवार की यादें जुड़ी हुई होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications